कामठी में फार्मसी कॉलेज के हॉस्टल की पहली मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर, मचा हड़कंप
Kamptee News: नागपुर के कामठी क्षेत्र में एक छात्रा फार्मेसी कॉलेज के छात्रावास की पहली मंजिल से गिर गई। इस घटना से छात्रावास में हड़कंप मच गया। छात्रा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।
- Written By: प्रिया जैस
घायल छात्रा (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur District News: नागपुर जिले के कामठी संभाग में शहर के न्यू कामठी क्षेत्र स्थित फार्मेसी कॉलेज के छात्रावास की पहली मंजिल से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के लगभग एक छात्रा गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती का नागपुर के निजी अस्पताल में आईसीयू कक्ष में इलाज चल रहा है।
न्यू कामठी थाने से मिली जानकारीनुसार घायल छात्रा का नाम विशाखा चंदाने (23), नादगांव खंडेश्वर, जिला अमरावती की निवासी बताया जाता है। विशाखा न्यू कामठी क्षेत्र स्थित फार्मेसी कॉलेज की छात्रा है तथा एम। फार्मा के अंतिम वर्ष में अध्यनरत है और कॉलेज परिसर में संस्थान के छात्रावास में रह रही है।
बरामदे से अचानक गिरी छात्रा
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे जब बरामदे में कोई नहीं था, वह अचानक नीचे गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आई तथा हाथ भी मूड़ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पहले कामठी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक है, इसलिए उसे इलाज के लिए नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
यह भी पढ़ें – कांग्रेस को नहीं रहा अपने नेताओं पर भरोसा, फील्डिंग की टाइट, अब उम्मीदवारों को देना होगा शपथ पत्र
नागपुर में चल रहा उपचार
जहां उसका उपचार चल रहा है। न्यू कामठी पुलिस थाने को घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधले ने निजी अस्पताल का दौरा किया और छात्रावास घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
