-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Called Business District Future Of Hi Tech New City Service Sector Boost
नागपुर कहलाएगा बिजनेस डिस्ट्रिक्ट, हाईटेक न्यू सिटी का तय फ्यूचर, सर्विस सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में एनएमआरडीए ने शहर को हाईटेक न्यू सिटी बनाने की दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए है। इसका उद्देश्य शहर को स्टार्टअप, MSME, प्रौद्योगिकी फर्मों और अंतरराष्ट्रीय सेवा को स्थापित करना है।

नागपुर हाई टेक सिटी (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
Nagpur News: नागपुर में एनएमआरडीए ने हाईटेक न्यू सिटी के रूप में ‘नया नागपुर’ विकसित करने की दिशा में एक बड़ी पहल की है जिसका उद्देश्य शहर को स्टार्टअप, एमएसएमई, प्रौद्योगिकी फर्मों और अंतरराष्ट्रीय सेवा प्रदाताओं के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। प्रकल्प के अनुसार नये विकास की पहल में अत्याधुनिक अंडरग्राउंड नागरी सुविधाओं की एकीकृत सेवाओं की प्रणाली भी होगी।
एनएमआरडीए शहर की सीमा के बाहर भी करोड़ों की लागत वाली योजना को कार्यान्वित कर रहा है जो प्राधिकरण के अंतर्गत सबसे बड़ी परियोजना होने की उम्मीद है। यह हाईटेक शहर विकास ‘न्यू नागपुर’ पहल का हिस्सा होने की आशा है। माना जा रहा है कि इसे बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है जो पूरे मध्य भारत के लिए औद्योगिक केंद्र होगा।
स्मार्ट कॉरपोरेट सिटी बनेगी ऑरेंज सिटी
‘न्यू नागपुर’ परियोजना नागपुर को एक विश्व स्तरीय शैक्षणिक, औद्योगिक और चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसका उद्देश्य व्यापार और उद्योग के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं, स्मार्ट यूटिलिटी समाधानों और ग्रीन वॉक-एंड-फ्लाई सुविधा के साथ एक नियोजित, हरित और स्मार्ट कॉरपोरेट शहर का निर्माण करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
एनएमआरडीए द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार इसके लिए 692.06 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। माना जा रहा है कि सिटी में वीएनआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स जैसी राष्ट्रीय और राज्य स्तर की उच्च शिक्षा के लगभग 275 से अधिक शैक्षणिक संस्थाएं हैं।
उन्नत सर्विस सेक्टर होगा
चूंकि नागपुर में वीएनआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी, एम्स, आईसीएएल, एनएलयू, जीएमसी जैसे संस्थान तो हैं किंतु रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उच्च शिक्षित युवा वर्ग अन्य राज्यों में स्थानांतरित हो जाते हैं। इसे देखते हुए महानगर क्षेत्र में उद्योगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से उन्नत सर्विस सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – 13748 करोड़ का तीसरा रिंग रोड, ‘गोल्डन आर्च’ के रूप में होगा विकसित, 4 ट्रांसपोर्ट प्लाजा का लक्ष्य
उद्योग क्षेत्र का निर्माण, स्टार्टअप की नई दिशा, कॉरपोरेट ऑफिस तैयार करने के साथ ही कई तरह से विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह से चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। व्यावसायिक केंद्रों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास कर एक नियोजित ग्रीन और स्मार्ट कॉरपोरेट शहर का निर्माण करने की योजना है।
6,400 करोड़ की योजना
- यह परियोजना नागपुर जिले की हिंगना तहसील के मौजा घोप्ली (रिडी) और मौजा लाडगांव (रिडी) गांवों में विकसित की जाएगी।
- कुल क्षेत्रफल लगभग 692.06 हेक्टेयर है।
- इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का अनुमानित खर्च 3,000 करोड़ रुपये है।
- पहले चरण के विकास के लिए लगभग 3,400 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है।
- कुल अनुमानित खर्च 6,400 करोड़ रुपये है।
- NBCC (India) Limited को इस परियोजना के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
Nagpur called business district future of hi tech new city service sector boost
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













