हिंगना रोड बना हवाई पट्टी! वाहन चालक कर रहे स्पीड की होड़, हादसों का खतरा बढ़ा

nagpur News: नागपुर के हिंगना मार्ग पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जैसे सड़क नहीं हवाई पट्टी हो। स्टार बस की रफ्तार से यात्री डरे हुए हैं। दुर्घटना की आशंका हर वक्त बनी रहती है।
nagpur-hingna-road-speeding-vehicles-accident-risk
हिंगना रोड पर ट्रैफिक की स्थिति (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Hingna Road Traffic: नागपुर के हिंगना मार्ग पर मोटरसाइकल चालक ही नहीं, कार, ऑटो, बस, ट्रक, डमफर के चालक भी इस तरह तेज रफ्तार से वाहन दौडाते हैं, मानो यह सड़क नहीं हवाई पट्टी है। रही कसर स्टार बस के चालक पूरी कर देते हैं। स्टार बस से लोगों को आने-जाने की सुविधा होती है, वहीं इस बस की तेज रफ्तार को देखते हुए प्रवासियों के मन में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।

ऐसा लगता है धीमी रफ्तार में स्टार बस चलाना उनके नियमों का उल्लंघन है। यात्रियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी वे तेज रफ्तार से गाडी चलाना, झटके से ब्रेक मारना तथा सभी यात्रियों के बस में चढ़ने से पहले बस दौडाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब स्टार बस किसी के बस में नहीं है।

पिछले करीब 10-15 वर्षों में हिंगना परिसर में 20-50 शिक्षा संस्थाए खुली हैं, जिससे इस परिसर को एज्युकेशन हब के नाम से जाना जाने लगा। इस वजह से इय मार्ग पर यातायात में भी बढोतरी हुई है। वाहनों के संख्या भी बढ़ी, हिंगना परिसर के कॉलेजो में पढनेवाले अधिकांश विद्यार्थी अपने निजी वाहनों से आना-जाना करते हैं। इन में से ज्यादातर विद्यार्थी तेज गति से वाहन चलाना अपनी शान समझते हैं।

केवल लड़के ही नहीं लडकियां भी तेज गति से वाहन चलाने में किसी से कम नहीं हैं। ऑटो रिक्शा, मालवाहक छोटे बड़े वाहन, चौपहिया या बडे वाहन सभी इसके जिम्मेदार हैं, लेकिन इस रोड पर मनमानी अगर चलती है तो उसमें स्टार बस का नंबर पहला लगता है, दूसरा ऑटो वाले का क्योंकि विद्यार्थियों की तेज चलना और स्टार बस के चालकों द्वारा रास्ते पर मनमानी करना दोनों अलग बाते हैं।

चालकों ने मनमानी ने बढ़ाई यात्रियों की जान जोखिम

यात्रियों के शिकायतों के अनुसार, बस चालक और ऑटो चालक केवल तेज गति से वाहन चलाते हैं। बल्की जब चाहे दाएं-बाए कभी भी किसी भी तरफ मोड लेते हैं। स्टार बस के इंतजार में बस स्टॉप पर खडे यात्रियों के पास से बस निकालकर आगे जाकर झटके से बस रोक देते हैं। इससे वहां खडे यात्रियों की भाग-म-भाग की स्थिति पैदा हो जाती है। भागने के चक्कर में कोई गिरता है तो उसे चोट भी लगती है।

कई बार यात्री बस के पिछले चक्के के निचे आते-आते बचे भी हैं। बस चालक की मनमानी यहां आकर भी नही रुकती पुरे यात्री गाडी में चढ़ने से पहले ही चालक झटके से बस शुरू कर देता है। इससे कुछ यात्री पीछे छूट जाते हैं।

बीच सड़क पर गाडी रोक कर सड़क जाम

कई चौराहों पर गाडी को जहां रोककर यात्रियों को चढ़ना उतरना है, वहां गाडी न रोककर अवरुद्ध सड़क पर जहां जगह कम है वहीं गाड़ी बीच सड़क पर रोककर यात्रियों को उतारने के लिए गाड़ी खड़ी करते हैं जिससे बस के पीछे आनेवाले वाहकों की लांबी कतार लग जाती है और सड़क जाम हो जाती है।

बड़े वाहन भी चलते है तेज गति से

हिंगना रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य भी जोरों पर चल रहा है। ट्रैफिक जाम होना रोज की बात हो गई है। उसमे बडे ट्रक वाले भी तेज गति से वाहन चलाते हैं। पिछले तीन महिने में तीन से ज्यादा लोगो की जान गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com