-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Burning Bike In Scorching Sun A Major Accident Was Averted Due To Vigilance Of Security Guards
Nagpur News: बीच सड़क पर ‘द बर्निंग बाइक’, सुरक्षा रक्षकों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना
- Written By: आंचल लोखंडे
उपराजधानी में लगातार बढ़ते तापमान के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गणेशपेठ बस स्थानक के बाहर एक बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

तेज धूप में 'द बर्निंग बाइक'। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: उपराजधानी में लगातार बढ़ते तापमान के साथ-साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गणेशपेठ बस स्थानक के बाहर एक बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा रक्षकों की तत्परता और अग्निशमन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया ने इस घटना को बड़ा रूप लेने से रोक लिया।
जानकारी के अनुसार, गणेशपेठ बस स्थानक के बाहर स्थित पार्किंग क्षेत्र में एक बाइक खड़ी थी, जो अचानक आग की चपेट में आ गई। पेट्रोल टैंक में आग लगने के कारण कुछ ही सेकंडों में बाइक में तेज़ भड़क उठ गया। इसके बाद तेज लपटों और घने धुएं के साथ आग तेजी से फैलने लगी। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मदद के लिए दौड़ पड़े।
आग पर पाया नियंत्रण
घटना के समय मौके पर कर्तव्य पर तैनात सुरक्षा रक्षक दीपक धवनकर और कृष्णा डेकाटे ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की। अमोल निंबार्ते और सुभाष पखाले जैसे अन्य सुरक्षा कर्मियों ने भी आग बुझाने के यंत्रों का उपयोग करते हुए आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। सुरक्षा रक्षकों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया और फायर ब्रिगेड के जवानों ने पंप से पानी का छिड़काव करते हुए आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
बड़ा हादसा होने से बचा
घटना के दौरान, आग जहां लगी थी, वहीं एक बिजली की यंत्रणा भी थी और धुआं और आग की लपटें बिजली के तारों तक पहुंच रही थीं। यदि आग पेट्रोल टैंक में फटने से अधिक बढ़ती या बिजली की तारों तक पहुंच जाती, तो अनर्थ हो सकता था। हालांकि, सुरक्षा रक्षकों की सतर्कता ने समय रहते आग पर नियंत्रण पाया और बड़ा हादसा होने से बच गया।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सुरक्षा रक्षकों की सतर्कता
यह घटना एक बार फिर सुरक्षा रक्षकों की सतर्कता और तत्परता को उजागर करती है। बता दें कि सुरक्षा रक्षक शंकर सोनी ने महीना भर पहले एक महिला से गलत हरकत करने वाले युवक का पर्दाफाश किया था। उनका यह प्रयास भी निस्संदेह सराहनीय था। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अगर सावधानी बरती जाए तो बड़ी से बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है।
आग से कैसे बचें?
तापमान में बढ़ोतरी होने पर ऐसे हादसों को रोकने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं, जिसमें बाइक की पेट्रोल टंकी को पूरी तरह से न भरें। वाहन को हमेशा छांव में ही पार्क करें। दिन में एक बार पेट्रोल टंकी का ढक्कन खोलकर जांच करें।
Nagpur burning bike in scorching sun a major accident was averted due to vigilance of security guards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














