नागपुर मनपा चुनाव: BJP में टिकट के लिए मारामारी, 151 सीटों पर 1,400 दावेदार, 2 टर्म वाले बैठेंगे घर!
Nagpur Municipal Corporation Election: नागपुर मनपा चुनाव में BJP की 151 सीटों पर 1,400 दावेदारों ने दावा ठोका। हर दिन 300 से ज्यादा इंटरव्यू जारी। युवाओं ने पुराने पार्षदों को चुनौती दी।
- Written By: प्रिया जैस
टिकट के लिए मारामारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Elections: नागपुर महानगरपालिका (मनपा) चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के भीतर उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आलम यह है कि 151 सीटों के लिए कुल 1,400 दावेदारों ने आवेदन जमा किए हैं। भाजपा मुख्यालय में सुबह 9 बजे से देर रात तक इंटरव्यू का दौर चल रहा है जहां चयन समिति के सामने हर दिन औसतन 300 से 400 इच्छुक अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
कुल आवेदन : लगभग 3,500 फॉर्म ले जाए गए थे जिनमें से 1,400 ने आधिकारिक दावेदारी पेश की।
ताजा अपडेट : बुधवार को उत्तर नागपुर के मंगलवारी और आसीनगर जोन की 32 सीटों के लिए 290 लोगों के इंटरव्यू हुए।
समय सीमा : 23 दिसंबर से नामांकन शुरू होना है जिसके पहले पार्टी सभी 151 उम्मीदवारों की सूची फाइनल करना चाहती है।
पुराने चेहरों के खिलाफ ‘युवा शक्ति’
इस बार इंटरव्यू में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी दावेदारी ठोकी है। पार्टी के भीतर से ही 2 प्रमुख मांगें उठ रही हैं जो मौजूदा पार्षदों की नींद उड़ा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में अवैध बाइक-टैक्सी पर बड़ी कार्रवाई; मंत्री प्रताप सरनाईक ने ऐप मालिकों पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
Dr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
2 टर्म वालों को घर बैठाओ : कई कार्यकर्ताओं और नए दावेदारों का तर्क है कि जो नेता पिछले 10 साल (2 टर्म) से पार्षद हैं उन्हें इस बार मौका न दिया जाए। उनकी मांग है कि संगठन को मजबूत करने वाले नए और युवा चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जाए।
परिवारवाद पर कड़ा प्रहार : भाजपा हमेशा ‘परिवारवाद’ के खिलाफ बोलती रही है। अब कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि पार्टी इसे अपने भीतर भी लागू करे। दावेदारों का कहना है कि पूर्व पार्षदों या बड़े पदाधिकारियों के परिजनों को टिकट देने की बजाय जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि फिर से ‘परिवार’ को टिकट मिला तो कार्यकर्ताओं की नाराजगी चुनाव परिणामों पर भारी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: भाजपा अपने दम पर, महायुति लगभग टूटी! बैठक केवल औपचारिकता
नेताओं के लिए अग्निपरीक्षा
चूंकि इंटरव्यू विधानसभा क्षेत्रवार लिए जा रहे हैं, इसलिए चयन समिति के सदस्य दावेदारों की सक्रियता और जमीन पर उनकी पकड़ से अच्छी तरह वाकिफ हैं। यही कारण है कि इंटरव्यू के दौरान कई पुराने दिग्गज भी काफी संभलकर जवाब दे रहे हैं।
