मालेगांव नगर निगम में बड़ा हादसा: पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, ओवरलोड के कारण टूटी लिफ्ट की वायर
Malegaon Lift Accident: मालेगांव नगर निगम मुख्यालय में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने की घटना में ओवरलोडिंग के कारण बड़ा हादसा टला, पार्षदों और पत्रकारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
lift overload accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik News: मालेगांव नगर निगम मुख्यालय में कल एक गंभीर हादसा हुआ, जहां पांचवीं मंजिल से एक लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण उसकी वायर टूट गई और लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
मालेगांव मनपा में महापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही थी, जिसके कारण परिसर में भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान पांचवीं मंजिल पर स्थित लिफ्ट, जिसकी क्षमता केवल 8 व्यक्तियों की थी, उसमें 15 से 18 लोग सवार हो गए। क्षमता से दोगुना भार होने के कारण लिफ्ट की वायर अचानक टूट गई और लिफ्ट नीचे की ओर गिर गई।
सुरक्षित निकाले गए पार्षद और पत्रकार
सौभाग्य से सेफ्टी ब्रेक लगने के कारण लिफ्ट दूसरी मंजिल पर अटक गई, जिससे एक बड़ा अनर्थ टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के दौरान पहली मंजिल की दीवार तोड़कर लिफ्ट में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
ये भी पढ़े: ‘मैंने कहा था…’, BMC मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर नितेश राणे का बड़ा बयान, विरोधियों पर कसा तंज
मनपा भवन में अफरा-तफरी का माहौल
इस हादसे के समय लिफ्ट में इस्लाम पार्टी के आसिफ शेख, मुश्तकिन डिग्निटी सहित कुछ अन्य पार्षद और पांच पत्रकार भी फंसे हुए थे। लिफ्ट गिरने की खबर मिलते ही मनपा भवन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। किसी भी प्रकार की जनहानि न होने के कारण मनपा प्रशासन, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और नागरिकों ने राहत की सांस ली।
