Indigo Flights: नागपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप! एक साथ 7 फ्लाइट्स कैंसिल, एयरलाइंस ने मांगी माफी
Indigo Flight Delay: नागपुर एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल होने से हड़कंप। 7 फ्लाइट्स कैंसिल, 4 देरी से पहुंचीं। यात्रियों को लंबी लाइनों और भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
- Written By: प्रिया जैस
इंडिगो फ्लाइट्स (सौजन्य-IANS)
Indigo Apology: नागपुर एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से बुधवार को पूरे देश में एयरलाइन सर्विस पर असर पड़ा। इसके तहत यहां नागपुर एयरपोर्ट पर आने वाली 7 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, साथ ही 4 फ्लाइट्स यहां देरी से पहुंचीं।
मिली जानकारी के अनुसार इस गड़बड़ी से यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। इंडिगो के काउंटर के सामने व एयरपोर्ट पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। 1 से डेढ़ घंटे का सफर कई घंटों में तब्दील हो गया।
कुछ दिनों से ज्यादा ही बढ़ गई लेटलतीफी
पिछले कुछ दिनों से इंडिगो और दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट्स लगातार लेट हो रही हैं। कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी हुई हैं। ऐसे में बुधवार को पूरे देश में चेक-इन सिस्टम में खराबी आ गई जिसके चलते कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। सैकड़ों से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ीं। चेक-इन सिस्टम में प्रॉब्लम की वजह से नागपुर में भी एयरलाइन सेवा पर असर पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ फंड पर हंगामे के बाद महापौर की सीधी दस्तक, मुख्यमंत्री से मांगा बकाया और बड़ा पैकेज
परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: मुख्य आरोपी अयान अहमद हिरासत में, मोबाइल बरामद
15 दिनों के अंदर मांगो पर समाधान निकाले, अन्यथा करेंगे भूख हड़ताल, तुमसर नप सेवानिवृत्त कर्मियों ने दी चेतावनी
कैप्टन खरात कांड: प्रसिद्ध व्यवसायी से SIT की पूछताछ, आलीशान होटल और मोबाइल चैटिंग ने खोली पोल
नागपुर आने वाली 7 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं जिनमें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 2738 मुंबई-नागपुर, 6ई 6798 पुणे-नागपुर, 6ई 2447 पुणे-नागपुर, 6ई 6619 दिल्ली-नागपुर, 6ई 6093 पुणे-नागपुर, 6ई 6235 मुंबई-नागपुर, स्टार एयर की फ्लाइट एस 5190 किशनगढ़-नागपुर शामिल थीं, जबकि नागपुर से वापस जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गईं।
इन फ्लाइट्स में हुई देरी
इनमें 6ई 2739 नागपुर-मुंबई, 6ई 6659 नागपुर-पुणे, 6ई 157 नागपुर-दिल्ली, 6ई 812 नागपुर-कोलकाता, स्टार एयर की फ्लाइट एस 5191 नागपुर-किशनगढ़ शामिल थीं। इसके अलावा देरी से नागपुर पहुंचने वाली फ्लाइट्स में 4 फ्लाइट्स शामिल थीं जिसमें इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई 5013 मुंबई-नागपुर 3 घंटे, 6ई 6072 नागपुर-कोलकाता साढ़े 4 घंटे, 6ई 6696 दिल्ली-नागपुर 1 घंटे, 6ई 7037 इंदौर-नागपुर को 1 घंटे विलंब हुआ।
यह भी पढ़ें – नागपुर की बेटी ‘अबोली’ राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित, ‘हैप्पीनेस’ का देती है संदेश
इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6934 नागपुर-गोवा 1 घंटे, 6ई 462 नागपुर-मुंबई साढ़े 3 घंटे, 6ई 6864 नागपुर-बेंगलुरु 49 मिनट, 6ई 6620 नागपुर-गोवा 6 घंटे, 6ई 6697 नागपुर-पुणे एक घंटे, 6ई 659 नागपुर-मुंबई 3 घंटे, 6ई 7273 नागपुर-इंदौर 1 घंटे, 6ई 6896 नागपुर-बेंगलुरु डेढ़ घंटे, 6ई 6803 नागपुर-बेंगलुरु ढाई घंटे देरी से उड़ीं।
एयरलाइंस ने मांगी माफी
इंडिगो एयरलाइंस ने नागपुर समेत पूरे देश में हुई अफरा-तफरी के लिए माफी मांगी है। इस बारे में एयरलाइन ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा है कि हम मानते हैं कि पिछले 2 दिनों से पूरे नेटवर्क में इंडिगो की फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह बाधित रही हैं। हम यात्रियों को हुई परेशानी के लिए भी माफी मांगते हैं।
इंडिगो ने कहा कि यह परेशानी अचानक ऑपरेशनल दिक्कतों, छोटी-मोटी टेक्निकल गड़बड़ियों, सर्दियों के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ती भीड़ और अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट) की वजह से हो रही है। कंपनी का कहना है कि यात्रियों को और परेशानी से बचाने के लिए अगले 48 घंटे बहुत जरूरी हैं और इस दौरान कदम उठाए जा रहे हैं।
