Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल

Nagpur Nag River Cleaning: मानसून से पहले नदी सफाई के मनपा दावों पर सवाल उठ रहे हैं। नाग और पीली नदी के कई हिस्सों में मलबा, जलपर्णी और संकरे जलमार्ग अब भी चिंता का विषय बने हुए हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 31, 2026 | 12:19 PM

नाग नदी सफाई, पीली नदी, मनपा दावा, (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur River Encroachment: नागपुर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारिश के पूर्व नदियों की सफाई होने का भले ही महानगरपालिका की ओर से पुरजोर दावा किया जा रहा हो किंतु उसका यह दावा खोखला साबित हो रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जगहों पर अभी भी मलबा पड़ा हुआ है, जबकि कई जगहों पर नदियां इतनी संकरी हो गई हैं कि उन्हें नाले का स्वरूप प्राप्त हुआ है। हालांकि हाल ही में हाई कोर्ट ने 17 किमी लंबी नाग नदी को शुरुआत से लेकर अंत तक 18 मीटर चौड़ा करने तथा हाइड्रोलिक अध्ययन करने के आदेश काफी पहले दिए हैं।

एक ओर जहां नाग नदी के किनारे के अतिक्रमण साफ करने हैं उसी तरह से नदी का चौड़ाईकरण 18 मीटर तक करना है और कहीं भी पानी के प्रवाह में अवरोध न हो, इसका भी ध्यान रखना है। मनपा की ओर से तमाम मुद्दों पर कार्य जारी होने की वकालत की जा रही है किंतु अब तक कई हिस्सों की सफाई होना बाकी है। हालांकि कुछ हद तक नाग नदी की सफाई तो सुनिश्चित हो रही है किंतु पीली नदी की हालत काफी गंभीर है जहां जलपर्णी ने नदी को पूरी तरह से अपने चपेट में लिया हुआ है।

कहीं साफ तो कहीं खराब

अंबाझरी ओवरफ्लो के कारण सिटी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से बारिश पूर्व ही कुछ सुरक्षात्मक उपाय करने की हिदायतें हाई कोर्ट की ओर से जारी किए गए थे। इसी श्रृंखला में काफी पहले से महानगरपालिका की ओर से नदी सफाई का अभियान शुरू किया गया। इस वर्ष न केवल सफाई बल्कि किनारों पर पड़े रहने वाले मलबे को निकालने की भी घोषणा की गई। तमाम निर्देशों के बाद भी नाग नदी कहीं साफ तो अधिकांश स्थानों पर खराब स्थिति में है, जबकि अब तक नदियों की 90 प्रतिशत सफाई होने का दावा मनपा की ओर से किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में खौफनाक हुआ मई का महीना: 28 दिन में 14 मर्डर; पिछले साढ़े 3 साल का टूटा रिकॉर्ड

सिकुड़ते जंगल, आबादी में तेंदुए: नागपुर में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना गंभीर चुनौती, सटीक आंकड़ों का अभाव

ठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी

426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी

संदेह के घेरे में कार्यप्रणाली

मनपा की ओर से भले ही 90 प्रतिशत नदियों की सफाई होने का दावा हो रहा हो लेकिन सफाई अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रामदासपेठ जैसे इलाके में नाग नदी पूरी तरह से अवरुद्ध है। यदि रामदासपेठ जैसे इलाके की यह स्थिति है तो अन्य जगहों पर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- पुणे हादसे से भी नहीं लिया सबक; नागपुर में आबकारी विभाग की नाक के नीचे धधक रही हैं जहरीली’ हाथभट्टियां

आलम यह है कि झांसी रानी चौक से लेकर पंचशील चौक के बीच पुल के नीचे एक हिस्से में नाग नदी पूरी तरह से अवरुद्ध है। इस तरह के कई उदाहरण अलग-अलग इलाकों में हैं। यही कारण है कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। जानकारों के अनुसार अधिकारी वर्ग केवल मुख्यालय में बैठकर सफाई को नापने का कार्य करता है, जबकि वास्तविकता कोसों दूर है।

सिटी में फिर बाढ़ का खतरा

हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद विशेष रूप से नाग नदी की सफाई को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई है। आलम यह है कि कुछ स्थानों पर तो नाग नदी में ही एक हिस्से में मिट्टी से आधा हिस्सा ही पाट दिया गया है। कई जगहों पर नदी के किनारे पर ही मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। ऐसे में पहली ही बारिश में किनारों पर छोड़ी गई मिट्टी फिर नाग नदी के मुख्य प्रवाह में मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस स्थिति में सिटी की जनता को फिर एक बार त्रासदी झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

प्रशासन के सफाई के दावे

क्रमांक नदी लंबाई (कि.मी.)
1 नाग नदी 16.58
2 पीली नदी 17.42
3 पोहरा नदी 15.17

Nag river cleaning nagpur claims under scanner before monsoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 12:19 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NMC
  • pre-monsoon work

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.