Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MLC चुनाव आचार संहिता का फेर: नागपुर मनपा में डेढ़ महीना देरी से आज पेश होगा बजट; 4 साल बाद सत्ता की परीक्षा

Nagpur MLC Elections: एमएलसी चुनाव आचार संहिता के कारण नागपुर मनपा का बजट करीब डेढ़ माह देरी से पेश हो रहा है। अब 27 जून को बजट प्रस्तुति और 29 जून को उस पर चर्चा होगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 27, 2026 | 07:10 AM

नागपुर मनपा, बजट, (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Municipal Corporation Budget Session: नागपुर मनपा में प्रशासक राज के 4 वर्षों बाद अब स्थापित हुई सत्ता की ओर से भले ही जल्द बजट देने के लिए 14 मई को ही सभा लेने का निर्णय लिया था किंतु एमएलसी चुनावों को लेकर लगी आचार संहिता के कारण अब डेढ़ माह देरी से बजट पेश होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 22 को एमएलसी के चुनाव के मद्देनजर मतगणना होने के बावजूद चुनाव आयोग की ओर से जारी आचार संहिता के नोटिस के अनुसार 25 जून तक आचार संहिता जारी रही। यही कारण है कि अब महानगरपालिका ने 27 जून को बजट प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। हालांकि 27 जून को शनिवार का दिन होने से अवकाश तो है किंतु इसी दिन अब बजट पेश किया जाएगा, जबकि 29 जून को बजट पर चर्चा होगी।

बजट के लिए विशेष सभा

इस विशेष सभा का मुख्य एजेंडा महानगरपालिका के बजट को अंतिम स्वीकृति प्रदान करना है।
सभा में वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित अनुमानित बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा का करोड़ों रुपए का बजट पेश! बड़े-बड़े सपनों के बीच कर्ज और सरकारी मदद के भरोसे निरंतर विकास

नागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?

गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन

‘जो गरजते हैं, वो बरसते नहीं’, उद्धव ठाकरे के दौरे पर यवतमाल के पालकमंत्री संजय राठौड़ का पलटवार

इस दौरान स्थायी समिति द्वारा प्रस्तावित बजट ‘अ’ और ‘क’ तथा परिवहन समिति के बजट ‘ब’ को सदन के विचारार्थ रखा जाएगा। इसके साथ ही, महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 96 (4) और धारा 98 (3) के तहत आवश्यक सिफारिशों और अधिकारों का उपयोग करते हुए 2025-26 के बजट में सभापति द्वारा सुझाए गए आवश्यक बदलावों, वृद्धियों और सुधारों पर भी मुहर लगाई जाएगी।

6 घंटे बजट पर होगी चर्चा

27 को पेश होने वाले नागपुर मनपा के आम बजट पर समन्वय से चर्चा के लिए मई में ही सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट से संबंधित सभी मुद्दों पर विपक्षी दल को भी भलीभांति जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार

यहां तक कि आम बजट पर चर्चा करने हेतु सभी दलों के नेताओं द्वारा सुझाव रखे गए जिसमें बजट पर 6 घंटे चर्चा करने का निर्णय लिया गया था। इसके अनुसार प्रत्येक दल के लिए समय निर्धारित किया गया है जिसके आधार पर गुट नेता अपने दलों के पार्षदों को समय बांटकर देंगे।

Municipal corporation budget delay nagpur mlc elections code of conduct

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 07:10 AM

Topics:  

  • Maharashtra Legislative Council Elections
  • Maharashtra Politics
  • Municipal Corporation
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.