-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mobile Thief Gang Caught Goods Worth Rs 2 44 Lakh Recovered 3 Including Minor Arrested
मोबाइल चोर गैंग दबोची, 2.44 लाख का माल बरामद, नाबालिग समेत 3 अरेस्ट
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतिकात्मक फोटो
नागपुर. तहसील पुलिस ने लोगों के मोबाइल छीनकर भागने वाली नाबालिग समेत 3 युवकों की गैंग को भंडाफोड़ किया. गिरफ्तार आरोपियों में गांधी कुटी नगर, भांडेवाडी निवासी कुलदीप जगदीश निशाद (21) और नारायण मठ के पास, पारडी निवासी रूपक हेमंत साहू (21) के अलावा तीसरा आरोपी नाबालिग है. उनके पास से पुलिस ने चोरी किये 17 मोबाइल समेत 2.44 लाख रुपये का माल जब्त किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार केके अपार्टमेंट, जरीपटका निवासी रमेश प्रभुदास लालवाणी (37) को मोबाइल आरोपियों ने छीना था. घटना 27 मई 2023 की है जब रमेश अपनी दूकान के पास से मोबाइल पर बात करते हुए गुजर रहे थे. इसी दौरान 20 से 30 वर्ष के 2 युवक बाइक पर आये. उन्होंने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था. रमेश मोबाइल पर बात ही कर रहे थे कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया. इससे पहले कि रमेश कुछ समझ पाते, दोनों युवक फरार हो गये.
बताया तीसरे आरोपी का नाम
पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. तकनीकी जांच और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सबसे पहले कुलदीप और रूपक को हिरासत में लिया. दोनों ने रमेश के मोबाइल चोरी की कबूली दी. कड़ी पूछताछ में उन्होंने अपने तीसरे नाबालिग साथी का नाम बताया और जानकारी दी.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सीमेंट रोड घोटाला मामला: HC का सख्त आदेश, याचिकाकर्ता संस्था जनमंच को मिली NMC ऑडिट देखने की अनुमति
महावितरण के दावों की खुली पोल, पश्चिम नागपुर घंटों अंधेरे में डूबा; गिट्टीखदान थाना भी रहा बिजली विहीन
नागपुर में चार दिन की बारिश के बाद लौटी धूप, बढ़ी उमस; अगले सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
उन्होंने इससे पहले 15 से ज्यादा मोबाइल चोरियां इसी प्रकार की है. इसके बाद तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 17 मोबाइल जब्त किये जिनकी कुल कीमत 2.44 लाख रुपये है. उक्त कार्रवाई डीसीपी भामरे, एसीपी शर्मा के मार्गदर्शन में पीआई पाटिल, एपीआई मुसले, ठाकुर, साहू, गवली, चचाने, शेख, तिवारी, कुलसंगे, कोरचे, जाधव, सेलुकर आदि द्वारा पूरी की गई.
Mobile thief gang caught goods worth rs 2 44 lakh recovered 3 including minor arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
Jul 25, 2026 | 07:19 AMपुणे के 61,900 किसानों को बड़ी राहत, 533 करोड़ रुपये की कर्जमाफी प्रक्रिया शुरू
Jul 25, 2026 | 07:18 AMNEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे
Jul 25, 2026 | 07:17 AMनागपुर सीमेंट रोड घोटाला मामला: HC का सख्त आदेश, याचिकाकर्ता संस्था जनमंच को मिली NMC ऑडिट देखने की अनुमति
Jul 25, 2026 | 07:16 AMFIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
Jul 25, 2026 | 07:09 AMमहावितरण के दावों की खुली पोल, पश्चिम नागपुर घंटों अंधेरे में डूबा; गिट्टीखदान थाना भी रहा बिजली विहीन
Jul 25, 2026 | 07:06 AMईरानी समुद्री सीमा में भारतीय क्रू वाले जहाज दिशा पर हमला, अमेरिकी नौसेना पर लगा आरोप; सभी 28 भारतीय सुरक्षित
Jul 25, 2026 | 07:05 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM












