मनचलों सावधान: नवरात्रि पर नागपुर पुलिस की नई पहल, ‘दुर्गा मार्शल’ करेगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
Nagpur Police: नागपुर में नवरात्रोत्सव के अवसर पर पुलिस भी एक्टिव हो गई है। मनचलों और खास तौर पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग ने नई पहल की है।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर की दुर्गा मार्शल (सौजन्य-नवभारत)
Durga Marshal: नागपुर में नवरात्रोत्सव पर मनचलों और विशेष तौर पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग ने नई पहल की है। सभी आयोजन स्थलों पर अब पुलिस की दुर्गा मार्शल की गश्त होगी। जो हर एक गतिविधि पर निगरानी करेगी। बुधवार रात सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने डीसीपी जोन-4 कार्यालय में दुर्गा मार्शल मुहिम का आगाज किया।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक विशेष सुरक्षा उपाय शुरू करने की संकल्पना डीसीपी जोन-4 रश्मिता राव ने रखी थी। राव की उपस्थिति में सीपी ने दुर्गा मार्शल टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जोन-4 के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में दो महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जिसमें सक्करदरा, नंदनवन, वाठोडा, इमामबाड़ा, बेलतरोड़ी, अजनी और हुडकेश्वर शामिल हैं।
महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान
दुर्गा मार्शल शाम 4 बजे से आधी रात तक मोपेड पर गश्त करेंगी और महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगी। उनके कर्तव्यों में महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उत्पीड़न की किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करना भी शामिल है। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लड़कियों के साथ छेड़छाड़ तो नहीं हो रही है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कमान, पहले ही दिन अपराधियों को दिया अल्टीमेटम
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
यह भी पढ़ें – महिला का अपने शरीर पर अंतिम अधिकार, हाई कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को दी गर्भ समाप्त करने की अनुमति
सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने कहा कि यह दुर्गा मार्शल टीम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करेगी, सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करेगी और नवरात्रि उत्सव के दौरान किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेगी। उद्घाटन समारोह में अजनी डिवीजन के एसीपी नरेंद्र हिवारे, सक्करदरा डिवीजन के एसीपी प्रदीप शिरसकर और जोन के सभी थानेदार उपस्थित थे।
