- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mega Shutdown Of Kanhan Water Purification Center There Will Be No Water Supply In Half The City On 21 And 22
कन्हान जलशुद्धिकरण केंद्र का मेगा शटडाउन, आधे शहर में 21 और 22 को नहीं होगी जलापूर्ति
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतिकात्मक तस्वीर
- 36 घंटे जारी रहेगा सुधार कार्य
- 4 जोन पेयजल से रहेंगे वंचित
- 33 टंकियां रहेंगी सूखी
नागपुर. सिटी के आधे हिस्से को कन्हान जलशुद्धिकरण केंद्र से जलापूर्ति होती है. कन्हान से सिटी में आ रही 1300 एमएम, 900 एमएम और 600 एमएम की मुख्य जलवाहिनियों में कई जगहों पर रिसाव होने के कारण पानी की क्षति हो रही है. इसे रोकने के लिए अब मनपा और ओसीडब्ल्यू द्वारा सुधार कार्य करने का निर्णय लिया गया. सभी सुधार कार्य करने के लिए 36 घंटे का समय लगने का अनुमान होने के कारण 21 नवंबर की सुबह 10 से 22 नवंबर की रात 10 बजे तक सुधार कार्य किया जाएगा. अत: इस दौरान लकड़गंज जोन, सतरंजीपुरा जोन, नेहरूनगर जोन और आसीनगर जोन में स्थित 33 टंकियों की जलापूर्ति बाधित रहने की जानकारी मनपा ने दी.
23 की सुबह जलापूर्ति संभव
बताया जाता है कि शटडाउन के दौरान कन्हान जलशुद्धिकरण केंद्र में ही 900 एमएम जलवाहिनी पर लीकेज है. इसी तरह से 600 एमएम जलवाहिनी पर भी लीकेज होने से दोनों पर एक साथ सुधार कार्य किया जाएगा. इसके अलावा लकड़गंज टंकी परिसर में अलग-अलग जलवाहिनियों को जोड़ने का कार्य भी किया जाना है. हालांकि 21 और 22 को ही जलवाहिनियों पर सुधार कार्य पूरे किए जाएंगे लेकिन तकनीकी कार्य खत्म होने के बाद 23 की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो सकेगी. चूंकि 33 टंकियों की जलापूर्ति खंडित रहेगी, अत: इन टंकियों पर से टैंकर द्वारा होने वाली जलापूर्ति भी बाधित रहेगी.
यह क्षेत्र होंगे प्रभावित
आसीनगर जोन :- बेझनबाग टंकी, बिनाकी 1 व 2 टंकी, इंदोरा 1 व 2 टंकी, गमदूर डायरेक्ट टैपिंग, चप्पल कारखाना टंकी, जसवंत टॉकीज डायरेक्ट टैपिंग और उप्पलवाडी टंकी.
सतरंजीपुरा जोन :- बस्तरवारी 1, बस्तरवारी 2 और बस्तरवारी 3 टंकी, शांतिनगर टंकी, वांजरी टंकी.
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन: 20,000 उड़ानें प्रभावित, 10 लाख कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
अमेरिका में शटडाउन के 40वें दिन पूरे, 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द; फिर भी पीछे नहीं हट रहें ट्रंप
अमेरिका में शटडाउन से बुरा हाल, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी; ढाई हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
गणपतराव देशमुख के घर पर शराब की बोतल फेंके जाने से शहर में तनाव, शेकाप ने बंद का किया आह्वान
नेहरूनगर जोन :- नंदनवन पुरानी टंकी, नंदनवन 1 व 2, सक्करदरा 1, 2 और 3 टंकी, ताजबाग टंकी, खरबी टंकी.
लकड़गंज जोन :- भांडेवाड़ी टंकी, देशपांडे टंकी, लकड़गंज 1 व 2, मिनीमातानगर टंकी, सुभाननगर टंकी, कलमना टंकी, बाबुलबन टंकी और पारडी 1 व 2 टंकी.
Mega shutdown of kanhan water purification center there will be no water supply in half the city on 21 and 22
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: ‘एक टीम के मालिक ने ‘काला जादू’ जैसी हरकत की थी’, ललित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
Apr 20, 2026 | 04:41 PMNGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM‘करेरा तुम्हारे डैडी की जागीर नहीं’, SDOP की हिदायत पर आया BJP विधायक प्रीतम लोधी का बयान; पुलिस को दी चेतावनी
Apr 20, 2026 | 04:29 PMSomvar Upay: सोमवार को चुपचाप कर लें के ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन हो जाएगा खुशहाल!
Apr 20, 2026 | 04:27 PMट्रंप के टीम भेजने के ऐलान के बाद ईरान की ‘ना’, शांति वार्ता से पीछे हटा तेहरान; US को दी ‘करारे जवाब’ की धमकी
Apr 20, 2026 | 04:26 PMपरिवहन मंत्री सरनाईक की पहल पर कुओं को मिला नया जीवन, ठाणे में पुनर्जीवित कुंए का लोकार्पण
Apr 20, 2026 | 04:24 PMBreaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
Apr 20, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM














