-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mayo Hopsital How Much More Wait For 1360 Beds Budget Is Also Less Post Recognition According To Old Seats
मेयो: 1,360 बेड के लिए और कितना इंतजार; बजट भी कम, पुरानी सीटों के अनुसार पद मान्यता
- Written By: नवभारत डेस्क

- 60 सीटें स्नातक की 1967 में हुआ करती थीं
- 200 सीटें अब हो गईं
- 40 सीटें PG की थीं पहले
- 135 अब हो गईं
- 870 बेड की संख्या
नागपुर. इंदिरा गांधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) में पिछले वर्षों में अनेक बदलाव हुए लेकिन इनके अनुरूप सुविधाएं नहीं मिली हैं. मैन पावर की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है. स्नातक और स्नातकोत्तर की सीटें तो बढ़ीं लेकिन पद निर्मिति अब भी पुरानी सीटों के अनुसार ही है. बजट भी इतना कम है कि मरीजों को दवाई तक नहीं मिल पाती. प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाए जाने का ही नतीजा है कि स्वास्थ्य सहित प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ रहा है.
मेयो में 1967 में एमबीबीएस की 60 सीटें हुआ करती थीं. वहीं स्नातकोत्तर की 40 सीटें थीं लेकिन अब स्नातक की कुल सीटें 200 और स्नातकोत्तर की 135 हो गई हैं. 60 सीटों के अनुसार मेयो में बेड की संख्या 594 थी लेकिन धीरे-धीरे बढ़ाते हुए यह 870 तक पहुंच गई है. नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार सीटों की संख्या के तहत मेयो में 1,360 बेड होने चाहिए लेकिन बढ़ी हुईं सीटों के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.
पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेयो को 200 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया. इस निधि से मेडिसिन कॉम्प्लेक्स बनाया जाना है. 6 मंजिला इमारत में मेडिसिन के विभाग सहित सेंट्रल लैब, वार्ड, आईसीयू बनाए जाएंगे. हालांकि मेडिसिन विंग के प्रस्ताव को मंजूरी तो मिल गई है लेकिन निर्माण कार्य की शुरुआत कब होगी, यह अधिकारी भी नहीं जानते.
पुरानी संरचना में बदलाव से होगा सुधार
मेयो में अधिकारी, कर्मचारियों की नियुक्ति 60 सीटों के आधार पर है. पुरानी संरचना में अब तक सुधार नहीं किया गया है. यदि 1,360 बेड किए जाते हैं तो फिर कर्मचारियों सहित अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी लेकिन इतने वर्षों में सरकार ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई. अस्पताल में वार्डों का अभाव है. 100 से अधिक पुराने वार्डों में मरीजों को भर्ती किया जाता है, जबकि वीएनआईटी द्वारा किए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में पुराने वार्डों को अनुपयोगी करार दिया गया है.
नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंड के अनुसार अस्पताल में सेंट्रल क्लिनिकल लैब का अभाव है. यह लैब 24 घंटे कार्यरत होनी चाहिए. मेयो का परिसर विस्तारित है लेकिन सभी एक जगह नहीं है. यही वजह है कि स्वच्छता एक गंभीर समस्या बनी हुई है. स्थानीय खरीदी का बजट काफी कम है. यही वजह है कि दवाइयों की हमेशा किल्लत बनी रहती है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
नागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
नागपुर मनपा का फैसला: LED स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस ठेके को मिला 5 महीने का विस्तार; रोशनी रहेगी बरकरार
नागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
Mayo hopsital how much more wait for 1360 beds budget is also less post recognition according to old seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 11:23 AMसंजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
Jul 12, 2026 | 11:23 AMअमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMWimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
Jul 12, 2026 | 11:12 AMअकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Jul 12, 2026 | 11:10 AMBengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
Jul 12, 2026 | 11:10 AMबीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
Jul 12, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













