- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mastermind Of Forex Trading Fraud Arrested In Nagpur
नागपुर में फोरेक्स ट्रेडिंग फ्रॉड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कोलकाता में ईडी के मामले में भी हुआ था अरेस्ट
फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 2.59 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले रैकेट के मास्टर माइंड आरोपी को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दहीसर, मुंबई निवासी विराज सुहास पाटिल बताया गया। विराज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी गिरफ्तार किया था।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 2.59 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले रैकेट के मास्टर माइंड आरोपी को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दहीसर, मुंबई निवासी विराज सुहास पाटिल बताया गया। विराज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी गिरफ्तार किया था।
पिछले कुछ महीने से वह कोलकाता जेल की हवा खा रहा था। इसी वर्ष फरवरी महीने में ईओडब्ल्यू ने विक्रम बजाज नामक व्यापारी की शिकायत पर विराज पाटिल सहित सेलू, वर्धा निवासी सूरज मधुकरराव सावरकर, सुरेंद्र मधुकरराव सावरकर, डॉक्टर प्रीति नीलेश राऊत, उसके पति डॉ. नीलेश नरेशराव राऊत, जालंधर पंजाब निवासी प्रियंका खन्ना, पीआर ट्रेडर्स के संचालक प्रिन्स कुमार, एमआर ट्रेडर्स के संचालक राकेश कुमार सिंह, टीएम ट्रेडर्स के संचालक अमन ठाकुर, आरके ट्रेडर्स के संचालक राहुल कुमार अकेला, मिलन इंटरप्राइजेस ठाणे और ग्रीनवैली एग्रो कोलकाता के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और एमपीआईडी एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विराज और सूरज सावरकर ने आईएक्स ग्लोबल अकादमी प्रा।लि। और टीपी ग्लोबल कंपनी की स्थापना की। अन्य आरोपियों के जरिए अपना नेटवर्क फैलाया। इस अकादमी द्वारा लोगों को ऑनलाइन फोरेक्स ट्रेडिंग, शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो मार्केट का प्रशिक्षण दिया जाता था। विक्रम और उनके दोस्तों ने आरोपियों से संपर्क किया था। कथित आरोपियों ने निवेश पर प्रति माह 5 से 15 प्रश तक फायदा होने का झांसा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: सदर पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर वाहन चोर; 5 दोपहिया वाहन बरामद, जाफरनगर और गवलीपुरा की चोरी सुलझी
नागपुर में पानी के लिए ‘कत्लेआम’ की कोशिश! नल में मोटर लगाने पर पड़ोसी ने फोड़ा युवक का सिर, 3 गिरफ्तार
नागपुर में अजीत सातपुते गैंग का आतंक, पिस्तौल की नोक पर लूटा बार, ग्राहकों में मची भगदड़
नागपुर के 2 अलग-अलग इलाकों में मिले शव, एक की हत्या और दूसरे की मौत बनी रहस्य, सड़ी-गली लाश देख पुलिस भी हैरान
यह भी पढ़ें: नागपुर में गैंगवार में अपराधी की हत्या, हथियार से वार कर पत्थर से कुचला
निवेशकों से उपरोक्त संस्थानों के खाते में कुल 2.59 करोड़ रुपये जमा करवाए। आरोपियों की टीपी ग्लोबल और एफएक्स नामक वेब पोर्टल पर शेयर की खरीदी और बिक्री दिखती थी लेकिन वास्तविक तौर पर कोई निवेश नहीं होता था। जब रकम विड्रा करने की बारी आई तो धोखाधड़ी सामने आई। इस मामले में पुलिस ने जुलाई महीने में डॉ. प्रीति राऊत को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: नागपुर में ड्रग्स के साथ धरा गया युवक, मोका के आरोपी ने दिया था माल
विराज को ईडी ने कोलकाता में दर्ज मामले में पकड़ा था। इसकी खबर मिलते ही डीसीपी अर्चित चांडक ने इंस्पेक्टर भारती गुरनुले, हेड कांस्टेबल शरद कोकाटे, गजानन गिरी, योगेश निघोट, योगिता पोटभरे और मंगेश गौरकर को कोलकाता भेजा। न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर ईओडब्ल्यू ने विराज को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है।
Mastermind of forex trading fraud arrested in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














