- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Malegaon Overbridge Accident Auto Driver Death Mla Ashish Deshmukh Slams Nhai
सावनेर-मालेगांव हाईवे पर हादसे से गुस्साए ग्रामीण, विधायक डॉ. देशमुख ने अधिकारियों को लगाई फटकार
मालेगांव में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश। विधायक डॉ. देशमुख ने सुरक्षा उपायों की कमी पर नाराजगी जताई।

Savner Nagpur Highway Accident News: सावनेर-नागपुर हाईवे पर स्थित मालेगांव के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार दोपहर ट्रक द्वारा ऑटो को टक्कर मारने से मालेगांव निवासी एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
पुल के आसपास चेतावनी बोर्ड, संकेतक तथा सुरक्षा बैरिकेडिंग का अभाव है, जिसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं। हाल ही में हुए इस भीषण हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराजगी व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
माल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल
अमरावती में अपराध की घटनाएं बढ़ीं: मंदिर में झपटमारी, युवती से छेड़छाड़
अटूट प्रयास की जीत: 13 साल पहले सतना से लापता हुआ ग्रेजुएट युवक ठाणे के मनोरुग्णालय से पहुँचा अपने घर
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीष देशमुख तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को फोन कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विधायक देशमुख ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूरा होना था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण इसमें देरी हो रही है और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश विधायक ने तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश देते हुए दिए। उन्होंने चेतावनी संकेतक लगाने, उचित बैरिकेडिंग करने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
विधायक देशमुख ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Malegaon overbridge accident auto driver death mla ashish deshmukh slams nhai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 2 राशियों का भाग्य! जानें अपना आज का राशिफल
Mar 16, 2026 | 12:05 AMपटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PMकुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PMकेरलम चुनाव में तीन मोर्चों के बीच दिलचस्प मुकाबला, क्या स्थानीय निकाय चुनाव तय करेंगे सत्ता का समीकरण?
Mar 15, 2026 | 10:05 PM5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PMOpinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, केरल में कांटे की लड़ाई; जानें ओपिनियन पोल का एक-एक आंकड़ा
Mar 15, 2026 | 09:54 PMमुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
Mar 15, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM













