महावितरण और रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच हुआ MoU, मेक इन महाराष्ट्र को मिलेगी नई ‘ऊर्जा’
Make in Maharashtra: महाराष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महावितरण ने शहर के प्रतिष्ठित रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच ज्ञान आधारित एक महत्वपूर्ण करार किया।
- Written By: प्रिया जैस
महावितरण और रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच हुआ MoU (सौजन्य-नवभारत)
Mahavitaran – Ramdevbaba University MoU News: महाराष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए महावितरण ने एक दूरदर्शी कदम उठाया है। महावितरण नागपुर और शहर के प्रतिष्ठित रामदेवबाबा यूनिवर्सिटी के बीच ज्ञान आधारित एक महत्वपूर्ण करार किया गया है।
इस करार से विद्युत क्षेत्र के कर्मचारियों के व्यावसायिक कौशल और गुणवत्ता में वृद्धि होगी जिससे राज्य के बिजली उपभोक्ता, इंजीनियरिंग छात्र तथा महावितरण को बड़ा लाभ होगा। महावितरण के संचालक सचिन तालेवार की प्रमुख उपस्थिति में यह एमओयू साइन किया गया। यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. राजेश पांडे और महावितरण की ओर से नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने इस पर हस्ताक्षर किए।
बताया गया कि कंपनी के लिए अपने कर्मचारियों में नेतृत्व क्षमता, आधुनिक तकनीकी कौशल, पेशेवर दक्षता तथा उच्च सुरक्षा मानकों का विकास करना अत्यावश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘मेक इन महाराष्ट्र’ की तर्ज पर कौशल विकास बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
‘हमने सम्मान में बोला था’, शिवाजी महाराज वाले बयान पर हुए विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री; साजिश की जताई आशंका
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
3 वर्ष रहेगा प्रभावी
यह करार 3 वर्ष के लिए किया गया है। यह पूरी तरह ‘ज्ञान आधारित’ है और किसी भी पक्ष पर कोई आर्थिक दायित्व नहीं रहेगा। इस करार से शैक्षणिक उत्कृष्टता और सार्वजनिक क्षेत्र की सेवा-प्रणाली के बीच मजबूत समन्वय स्थापित होगा, जिससे महाराष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई। इस अवसर पर महावितरण के मुख्य अभियंता (परीक्षण) मनीष वाठ, यूनिवर्सिटी के अनेक विभाग प्रमुख तथा महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें – नागपुर का घुटा दम, बढ़ी हेल्थ प्रोबल्मस, ग्रीन सिटी पर जहरीले धुएं की कालिख, प्रशासन की लापरवाही!
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
अमरावती रोड पर तेज रफ्तार के चलते बाइक पर सवार 2 युवक गिर गए। उपचार मिलने से पहले ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी है। मृतक आमगांव, गोंदिया निवासी सागर संतोष कापसे (27) बताया गया। जख्मी दोस्त प्रवीण सूरजलाल वैद्य (26) का उपचार जारी था। शनिवार को शाम 5.30 बजे दोनों मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.35-बी. 4927 से गोंदिया जा रहे थे।
वानाडोंगरी से वड़धामना की ओर जाते समय गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। सातपुते ट्रेडिंग के सामने सागर का बाइक से नियंत्रण छूट गया। दोनों बाइक के साथ घिसटते गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। सागर की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण का उपचार हिंगना के अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
