-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Pollution Crisis Smoke Belching Old Vehicles Increasing Danger
नागपुर का घुटा दम, बढ़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स, ग्रीन सिटी पर जहरीले धुएं की कालिख, प्रशासन की लापरवाही!
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Pollution: नागपुर में धुआं उड़ाते ऑटो, खटारा बसें और फिटनेस बिना चल रहे वाहन हवा को जहरीला बना रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई की कमी से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

वायु प्रदूषण (AI Generated Photo)
Nagpur Air Quality:नागपुर शहर को ‘ग्रीन सिटी’ बनाने के दावों के बीच वास्तविक स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई देती है। सड़कों पर लगातार दौड़ते धुआं उड़ाते वाहन, पुराने ऑटो, जर्जर बसें और भारी वाहनों की भरमार ने शहर की हवा को इतना प्रदूषित कर दिया है कि ग्रीन सिटी का सपना धुएं की कालिख में धुंधला पड़ता जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर प्रशासन द्वारा कदमों की कमी और सड़कों पर अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे वाहनों का दबदबा, इन दोनों ने मिलकर शहर के पर्यावरण को गंभीर खतरे में डाल दिया है।
25,000 से अधिक ऑटोरिक्शा, सड़कों पर खटारा स्टार बसें
शहर में करीब 25,000 से अधिक ऑटोरिक्शा चल रहे हैं जिनमें से बड़ी संख्या ऐसे वाहनों की हैं जिनका फिटनेस प्रमाणपत्र या तो समाप्त हो चुका है या कई वर्षों से नवीनीकरण नहीं हुआ है। वहीं शहर के सार्वजनिक परिवहन में शामिल स्टार बसों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इनमें से कई बसें 15 वर्ष से अधिक की उम्र पूरी कर चुकी हैं।
अस्थि-पंजर एक हो चुका है, फिर भी काला धुआं उड़ा रही इन बसों को शहर की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इनका काला धुआं वातावरण को विषैला बना रहा है। कई निजी बसों, स्कूल बसों और मालवाहक वाहनों की भी हालत इतनी खराब है कि हर स्टार्ट पर कई सेकंड तक धुएं का गुबार उठता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
बढ़ रहीं स्वास्थ्य परेशानियां
सड़क पर चलने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह धुआं किसी अभिशाप से कम नहीं है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को आंखों में जलन, गले में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस होते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से दमा, फेफड़ों का संक्रमण, एलर्जी और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। चिंताजनक तथ्य यह है कि ऐसे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में। ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोग कई बार अपनी नाक और मुंह ढंककर खड़े रहने को मजबूर होते हैं।
विशेष अभियान की जरूरत
प्रदूषण नियंत्रण विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है लेकिन धरातल पर ऐसी गतिविधियां बेहद कम दिखाई देती हैं। नियमों के अनुसार, हर वाहन के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) और फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है, मगर इनकी जांच के लिए न तो पर्याप्त अभियान चलाए जा रहे हैं, न ही नियमों के उल्लंघन पर कड़ी सजा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें – नामांकन से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका, तिड़के-साजा सेठ ने छोड़ी पार्टी, BJP-NCP की टिकट पर फाइट
कभी-कभार कार्रवाई कर कुछ चालान काटे जाते हैं लेकिन इससे हालात में कोई विशेष सुधार नहीं होता। पर्यावरण विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि यही स्थिति जारी रही तो आने वाले वर्षों में शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है जिससे स्वास्थ्य संबंधी संकट और गंभीर हो जाएगा।
प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर हो सख्त एक्शन
सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाकर ग्रीन एनर्जी को बढा रही है लेकिन दूसरी ओर अपनी उम्र पूरी कर चुके पुराने वाहन भी उतनी ही तेजी से कार्बन बढ़ा रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि यदि प्रशासन सचमुच ग्रीन सिटी विकसित करना चाहता है तो उसे सबसे पहले प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी होगी।
साथ ही शहर में स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाए और पुराने वाहनों के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। वर्तमान स्थिति स्पष्ट करती है कि ग्रीन सिटी का सपना सिर्फ घोषणाओं से नहीं बल्कि सख्त कदमों, जागरूक नागरिकों और प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई से ही पूरा हो सकता है। वरना धुएं की यह कालिख शहर के भविष्य को और अधिक अंधकारमय कर देगी।
Nagpur pollution crisis smoke belching old vehicles increasing danger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














