ST में छूट चाहिए? पहले बनवाइए NCMC स्मार्ट कार्ड, तभी मिलेगी रियायत
Maharashtra ST Bus NCMC Card: महाराष्ट्र एसटी महामंडल का बड़ा फैसला। अब NCMC कार्ड के बिना नहीं मिलेगी यात्रा में रियायत। डिजिटल वॉलेट और कैशलेस टिकट की सुविधा शुरू।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र एसटी बस स्मार्ट कार्ड (AI Generated Image)
MSRTC Smart Card 2026: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने यात्रा व्यवस्था में बड़ा डिजिटल बदलाव करते हुए ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) प्रणाली लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब विभिन्न सामाजिक श्रेणियों को दी जाने वाली यात्रा रियायतों का लाभ लेने के लिए यह स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा।
यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि पारदर्शिता, सटीक प्रतिपूर्ति और कैशलेस सुविधा की दिशा में बड़ा कदम है। इस कार्ड के माध्यम से रियायतों का सही रिकॉर्ड रखा जा सकेगा और यात्रियों को सुगम सेवा मिलेगी। इस परियोजना के लिए एसटी महामंडल ने ईबिक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक के साथ करार किया है। जल्द ही सभी डिपो में पंजीकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
किन्हें मिलेगा NCMC कार्ड
इस योजना के तहत समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल किया गया है जिनमें स्कूल व तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके ‘सरल’ नंबर से जुड़ा कार्ड दिया जाएगा। अमृत वरिष्ठ नागरिक, सामान्य वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों को आधार लिंक्ड कार्ड मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
दिव्यांग यात्री को यूडीआईडी नंबर से जुड़ा विशेष सुविधा वाला कार्ड दिया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी, अधिस्वीकृत पत्रकार और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों को विभागीय कार्यालय के माध्यम से कार्ड वितरित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा
कार्ड की प्रमुख विशेषताएं
- कीमत : नया कार्ड 199 रुपये (जीएसटी सहित)। पुराना स्मार्ट कार्ड जमा करने पर 149 रुपये में उपलब्ध।
- वॉलेट सीमा : न्यूनतम 100, 50 रुपये के गुणक में रिचार्ज।
- रिचार्ज सुविधा : ईटीआईएम मशीन, अधिकृत वेबसाइट, मोबाइल एप या नियुक्त एजेंट के माध्यम से रिचार्ज संभव।
- व्यापक पंजीकरण व्यवस्था : वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा के लिए 3,000 से अधिक अधिकृत एजेंट नियुक्त।
- ग्रामीण क्षेत्रों को राहत : बस स्टैंड पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण यात्रियों और छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा।
एसटी का यह निर्णय पारंपरिक यात्रा व्यवस्था को डिजिटल स्पर्श देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब टिकट और खुले पैसे की झंझट से मुक्ति मिलेगी तथा एक स्मार्ट कार्ड से यात्रा अधिक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।
