Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra में PPP मॉडल से तैयार होंगे 216 हाई-टेक बसपोर्ट, ST कामगारों को मिलेगी बड़ी राहत

Maharashtra Transport News: महाराष्ट्र में 216 बसपोर्ट PPP मॉडल से विकसित होंगे। सरकार ने ST कामगारों का बकाया चुकाने की प्रक्रिया शुरू की, 8000 ई-बस खरीद की जानकारी सदन में दी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 11, 2025 | 10:12 AM

मंत्री प्रताप सरनाईक (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PPP Model Busport: एसटी महामंडल को अधिक सक्षम करने और यात्री सेवाओं में सुधार के लिए राज्य भर में 216 एसटी स्टैंड का विकास पीपीपी मॉडल से करने का निर्णय लिया गया है। आर्किटेक्ट के माध्यम से इसका डिजाइन भी तैयार किया गया है। उक्त बस स्टैंड बसपोर्ट की तर्ज पर विकसित किये जाएंगे। उक्त जानकारी विधान परिषद में परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी।

एसटी महामंडल के कामगारों के वर्ष 2018 से का महंगाई भत्ता, घरभाड़ा भत्ता, वेतन बढ़ोतरी का एरियर करीब 4500 करोड़ रुपये बकाया है। ड्राइवर व कंडक्टर की भारी कमी है और भर्ती नहीं की जा रही है। एसटी महामंडल घाटे में चल रहा है। उक्त सवाल का जवाब प्रश्नोत्तर के माध्यम विप सदस्य सचिन अहिरकर, शशिकांत शिंदे, भाई जगताप, अनिल परब ने उठाया था।

महामंडल को 2893.23 करोड़ रूपये

इसके जवाब में सरनाईक ने कहा कि महामंडल को 2893.23 करोड़ रूपये पूरक मांगों के तहत मिलेंगे। उक्त निधि का अधिकतर उपयोग बकाया भुगतान वे वेतन के लिए है। इसके साथ एसी यह व्यवस्था कर दी गई है कि हर महीने का वेतन 7 तारीख को कर्मचारियों के खातों में जमा हो रहा है। महामंडल की आय बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर बसपोर्ट तैयार करने का प्लान है। 216 बस स्टैंड का डेवलपमेंट इस आधार पर किया जा रहा है। इससे आय भी बढ़ेगी और कामगारों का बकाया भुगतान भी होगा।

8,000 ई-बसों की खरीदी

सरनाईक ने सदन में जानकारी दी कि कामगारों का बकाया चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है। हर महीने 65 करोड़ रूपये दिये जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह अनुशेष खत्म करने का प्रयास है। 48 समान किश्तों में यह बकाया देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 8000 ई-बसें खरीदी जा रही है। 3000 बसों का वर्कआर्डर हो गया है। 5000 बसों का टेंडर प्रोसेस में है।

यह भी पढ़ें – जन विश्वास विधेयक 2025 पेश, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के लिए कई अधिनियमों में बदलाव, बढ़ाए गए आर्थिक दंड

ड्राइवर व कंडक्टर की पदभर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। बड़ी संख्या में इनकी जरूरत है इसलिए अस्थायी तौर पर कांटेक्ट बेस में 2500 की भर्ती की जा रही है। सरकार से अनुमति मिलते ही सीधी भर्ती की जाएगी। परब ने सवाल किया कि बजट 2400 करोड़ का है और 600 करोड़ रुपये तो केवल वेतन का खर्च है ऐसे में 4500 करोड़ कामगारों के बकाया हैं, प्राविडेंट फंड के बकाया हैं व इतनी कम अवधि में कैसे दिया जाएगा।

सरनाईक ने कहा कि प्राविडेंड फंड का कुछ बकाया नहीं है। आय के स्रोत बढ़ाने के लिए ही विकास का पीपीपी मॉडल लाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि एसटी के लिए पंचवर्षीय योजना में 25,000 ई-बस लेने की योजना है।

Maharashtra ppp model 216 busports st workers dues electric bus purchase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 10:12 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Legislative Assembly Session
  • Nagpur
  • Pratap Sarnaik

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थिति से निपटना होगा

2

Mumbai: बीएमसी स्कूल में गलत भर्ती का मामला सदन में गरमाया, लोढ़ा ने साधा निशाना

3

हैदराबाद इनाम जमीन विवाद पर बड़ी राहत, महाराष्ट्र मुद्रांक अधिनियम में संशोधन किया प्रस्तावित

4

Winter Alert: ठंड में BP बढ़ना सामान्य नहीं! ये छुपा हुआ कारण पड़ सकता है भारी, जानें कैसे बचें?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.