Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई: दो ट्रेनों से 24.40 लाख रुपये का गांजा जब्त, एक यात्री गिरफ्तार

Nagpur RPF Ganja Seized: नागपुर रेल मंडल में RPF और डॉग स्क्वॉड ने दो ट्रेनों से 46.11 किलो गांजा जब्त किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 24.40 लाख रुपये आंकी गई है। एक आरोपी यात्री को गिरफ्तार किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 20, 2026 | 01:53 PM

नागपुर आरपीएफ, गांजा जब्त,(सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur RPF Ganja Seized Drug Smuggling: मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल की अपराध खुफिया शाखा और डॉग स्क्वॉड ने मिलकर 2 ट्रेनों में कुल 24.40 लाख रुपये का गांजा जब्त किया। मामले में एक आरोपी यात्री को भी गिरफ्तार किया गया जो ट्रेन 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के ए2 कोच में सफर कर रहा था।

आरोपी का नाम कोडाला, ओडिशा निवासी लिपु दुक्षियम पोलाई (24) बताया गया। दूसरी कार्रवाई ट्रेन 12774 तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में की गई। दोनों कार्रवाइयों में 46.11 किग्रा गांजा जब्त किया गया।

2 ट्राली बैग में मिले 15 पैकेट

सीआईबी नागपुर के आईपीएफ अंबावत के मार्गदर्शन में एएसआई पंकज शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, सचिन लोनबले, जसबीर सिंह, विकास कुमार, हरविंदर सिंह, नीरज शर्मा अपने डॉग स्क्वॉड के डॉग प्रिंस के साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 पर गश्त कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

नया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA

सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग

Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं

इसी दौरान ट्रेन 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस पहुंची। टीम ने तलाशी अभियान चलाया तो ए2 कोच में सीट 45 के नीचे दो ट्रॉली बैग संदिग्ध रूप से नजर आये। आसपास के यात्रियों से बैग के बारे में पूछने पर उन्होंने सीट पर मौजूद लिपु की ओर इशारा किया। पूछताछ में लिपु संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लिपु के पास खलीकोट से वडोदरा तक की टिकट पाई गई।

डॉग प्रिंस की मदद से पता चला कि दोनों ट्रॉलियों में कोई नशीला पदार्थ रखा गया है। तुरंत ही लिपु को दोनों ट्रॉलियों के साथ ट्रेन से उतार लिया गया। तलाशी लेने पर एक ट्राली में 9 पैकेट और दूसरी ट्राली में 6 पैकेट मिले, इनका कुल वजन 31.11 किग्रा आंका गया और सभी में गांजा होने की पुष्टि हुई। इस प्रकार कुल 15,55,500 रुपये का माल जब्त कर लिपु को हिरासत में ले लिया गया।

जनरल कोच में मिली बोरी

ट्रेन 20805 विशाखापट्टनम-दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिली एक लावारिस बोरी में 8.85 लाख का गांजा पाया गया। मामले में आरोपी नहीं मिला, मंडल का डॉग स्क्वॉड एएसआई जगदीश प्रसाद, आरक्षक नीरज विपिन सातपुते डॉग प्रिस के साथ उक्त ट्रेन में चंद्रपुर से नागपुर के बीच गश्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:-अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, याचिका खारिज; नागपुर में बुलडोजर कार्रवाई का रास्ता साफ

नागपुर स्टेशन से कुछ देर पहले गुमगांव से खापरी के बीच डॉग प्रिंस ने जनरल कोच में रखी एक प्लास्टिक की बोरी को सूंघकर संदिग्ध पदार्थ की पुष्टि की। आसपास के यात्रियों से पूछताछ में किसी ने बोरी पर अपना अधिकारी नहीं जताता। जांचने पर उसमें खाकी रंग के 9 पैकेट दिखाई दिये। ट्रेन नागपुर स्टेशन पर पहुंचने बोरी ट्रेन से उतार ली गई।

उसमें कुल 15 किग्रा गांजा पाया गया जिसकी कुल कीमत 8.85 लाख रुपये आंकी गई। दोनों मामलों में जब्त माल और हिरासत में लिये गये आरोपी लिपु को लोहमार्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जीआरपी ने एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Maharashtra news nagpur rpf seizes 24 lakh ganja from two trains one arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 01:53 PM

Topics:  

  • Drugs Smuggling
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.