नया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA
NMRDA Land Acquisition: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वाकांक्षी नया नागपुर परियोजना में भूमि अधिग्रहण की रफ्तार धीमी है। ढाई महीने में केवल 29.44% जमीन अधिग्रहित हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
नया नागपुर परियोजना, एनएमआरडीए, भूमि अधिग्रहण, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
New Nagpur Project Land: नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के महत्वाकांक्षी नया नागपुर परियोजना को गति देने के लिए नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) सक्रिय है। प्रभावित किसानों को अधिग्रहण के लिए मनाने में प्राधिकरण जमीनी स्तर पर कार्य करता दिख रहा है लेकिन अब इस भव्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण धीमा पड़ता दिखने लगा है।
सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण का सितंबर महीने तक इस परियोजना के लिए अधिग्रहण पूर्ण करने का लक्ष्य है, ताकि इसके आगे बढ़ते हुए प्रोजेक्ट को तेजी से क्रियान्वित किया जा सके लेकिन पिछले ढाई महीने में प्राधिकरण अब तक 29.44% जमीन ही अधिग्रहित कर पाया है।
सवाल उठ रहा है कि अगले 2 महीनों में प्राधिकरण 70.56 प्रतिशत जमीन कैसे अधिग्रहित कर पायेगा? ऐसे में एनएमआरडीए के समक्ष जमीन अधिग्रहण के लिए चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मानसून के दौरान भारी वाहनों की एंट्री बैन: कलेक्टर का फैसला; शहर के लिए वैकल्पिक बाईपास रूट तय
पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारी बारिश से लबालब भरे बांध, जानिए कितने महीनों के लिए पानी सुरक्षित
Gadchiroli News: कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर फिसलन बनी मुसीबत, स्कूली बच्चे रोज हो रहे घायल
मुंबई में AI से रुकेगा अवैध निर्माण, लागू होगी E-Waste नीति; BMC महासभा ने तिवाना के 3 प्रस्तावों को दी मंजूरी
नया नागपुर के लिए 1,207 एकड़ जमीन का अधिग्रहण बाकी
बता दें कि नया नागपुर परियोजना के लिए नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) को हिंगना तहसील के गोधनी (रिठी) और लाडगांव में कुल 692 हेक्टेयर (1,710 एकड़) भूमि अधिग्रहित करनी है। एनएमआरडीए ने इसके लिए इसी साल 6 मई को गोधनी (रिठी) गांव से अधिग्रहण की शुरुआत की थी। इसे शुरुआत में
बाधित किसानों से अच्छा प्रतिसाद भी मिला लेकिन इसके बावजूद अब तक बीते ढाई महीने में एनएमआरडीए ने 503.49 एकड़ लैंड पर ही रजिस्ट्री करा पाया है, जबकि अब भी करीब 1,207 एकड़ जमीन का अधिग्रहण बाकी है। प्राधिकरण ने गोधनी (रिठी) और लाडगांव दोनों ही क्षेत्रों में अधिग्रहण शुरू रखा है। वहीं एनएमआरडीए अब तक अधिग्रहित की जा चुकी जमीन के लिए 1,191 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित कर चुका है।
यह भी पढ़ें:-सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
करोड़ का कर्ज मंजूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार नया नागपुर परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए बाधितों को बेहतर मुआवजा राशि के साथ साथ नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में प्रति 1,500 वर्गफुट का विकसित प्लॉट का लाभभी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, सरकार ने रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी भी फ्री की है।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से रियाज अहमद की रिपोर्ट
