Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग

Sonam Wangchuk Support: सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन व NEET पेपर लीक के विरोध में नागपुर के संविधान चौक पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी व प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 21, 2026 | 06:45 AM

सोनम वांगचुक, नीट पेपर लीक, संविधान चौक, नागपुर प्रदर्शन,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

NEET Paper Leak Protest: राजधानी दिल्ली में सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन और नीट परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में नागपुर शहर के संविधान चौक पर ‘जेन जी’ और युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे
की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

‘जेन जी’ और युवाओं का जोश

दिल्ली में संसद घेराव के आह्वान के तहत देशभर से पहुंचे युवाओं के समर्थन में यहां संविधान चौक पर हजारों की संख्या में युवा और छात्र जुटे। ‘कुर्सी खाली करो’ का नारा देते हुए उन्होंने देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार और युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन

नमन नाम के एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के दौरान पार्ले की ‘मेलोडी’ चॉकलेट पर बनी रील का जिक्र करते हुए ‘मेलोडी खाओ, मोदी जानो’ की तर्ज पर लोगों को मेलोडी चॉकलेट बांटी।

सम्बंधित ख़बरें

Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश

बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर

Akola News: अकोला में NCP (शरद पवार) का धरना, छात्र-युवाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा

‘आम्ही सारे भारतीय’ का धरना

  • नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में ‘ आम्ही सारे भारतीय’ फोरम के बैनर तले संविधान चौक पर जोरदार धरना दिया गया।
  • दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चले इस धरने के दौरान दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई।
    इस आंदोलन में अशोक सरस्वती, सरदार जगजीत सिंह, अरुण लाटकर, अरुण गाडे, दिनेश अंडरसहारे, प्रा. राहुल मून सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। ‘
  • पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच, दोपहर 3:30 बजे तक की निर्धारित अनुमति से 15 मिनट पहले ही राष्ट्रगान के साथ इस विशाल और अनुशासित आंदोलन का समापन किया गया।
  • कुछ कॉलेज छात्राओं ने प्रसिद्ध ‘संतरा गोली’ का वितरण कर सरकार की नाकामियों को याद कराया, एक छोटा बच्चा छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में आकर ‘राजे, पुन्हा जन्माला या’ का संदेश दे रहा था तो दूसरा बच्चा अपनी मां के साथ आंदोलन स्थल पर कचरा साफ करते हुए नजर आया।
  • युवाओं ने पीएम मोदी द्वारा ली गई शपथ की प्रतियां भी हवा में लहराई।

ठाकरे गुट का प्रदर्शन

नागपुर, अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के समर्थन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) आक्रामक हो गई। संविधान चौक पर शिवसैनिकों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘देश में नरेंद्र, राज्य में देवेंद्र और पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र।

यह भी पढ़ें:-Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

शिवसेना महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया ने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश युवाओं ने ही गढ़ा है। उन्होंने सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके को जबरन उठाने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए नागपुर में युवाओं के इस संघर्ष को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।

इस आंदोलन में महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया, नितिन सोलंके, पुरुषोत्तम कांदीकर, महेंद्र कठोरे, पंकज अहिरराव, प्रवीण अहिरराव, स्वप्निल जैन, दीपक पुणेकर, अनिल परारे उपस्थित रहे।

Nagpur sonam wangchuk support protest neet paper leak constitution square

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 06:45 AM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Nagpur News
  • NEET Paper Leak
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.