महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर में वोटिंग से पहले शरद पवार गुट के 6 पार्षद नॉट रिचेबल! MVA में हड़कंप
Nagpur MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले नागपुर की हिंगना नगर पंचायत से शरद पवार गुट के 6 पार्षद संपर्क से बाहर हो गए हैं। इससे महा विकास अघाड़ी खेमे में भारी खलबली मच गई है।
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
NCP Sharad Pawar 6 Councillors Not Reachable: महाराष्ट्र की सियासत में विधान परिषद चुनाव के ठीक पहले एक बड़ा भूचाल आ गया है। नागपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग से चंद घंटे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के 6 पार्षदों के अचानक ‘नॉट रीचेबल’ होने से महा विकास अघाड़ी (MVA) के समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं।
नागपुर जिले की हिंगना नगर पंचायत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के 6 पार्षद अचानक संपर्क से बाहर हो गए हैं। इन पार्षदों के BJP के संपर्क में होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इससे महा विकास अघाड़ी खेमे में भारी हलचल मच गई है।
नागपुर में शरद पवार गुट के पास कुल 19 सांसद
नागपुर विधान परिषद चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी (MVA) एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। MVA ने नागपुर सीट से कांग्रेस के अतुल लोंढे को उम्मीदवार बनाया हैं। वहीं महायुति की ओर से बीजेपी ने राजीव पोतदार को मैदान में हैं। नागपुर जिले में शरद पवार गुट के 19 पार्षद हैं। हिंगना के 6 पार्षदों के संपर्क से बाहर होने से MVA के वोट बैंक लगी सेंध को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
RSS के लोगों ने किया हमला! जयपुर में खुद पर हुए हमले के बाद अभिजीत दीपके ने लगाया बड़ा आरोप
NEET री-एग्जाम पर एयरफोर्स का पहरा! भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान से नागपुर पहुंचे पेपर
नागपुर में ‘केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक कांड; फौजी की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का आरोप
नागपुर में अतुल लोंढे और राजीव पोतदार में सीधा मुकाबला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए बीजेपी के डॉ. राजीव पोतदार और कांग्रेस पार्टी के अतुल लोंढे के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। हालांकि नगर निगम में बीजेपी की संख्या बल अधिक है, लेकिन कांग्रेस नेताओं का दावा है कि क्रॉस-वोटिंग हो सकती है।
भाजपा पार्षद वर्कशॉप के लिए मुंबई पहुंचे
अपने पार्षदों को एकजुट रखने और संख्या बल कम होने की किसी भी आशंका को रोकने के लिए बीजेपी खास कदम उठा रही है। वोटिंग होने तक पार्षदों को नागपुर की राजनीतिक गहमागहमी से दूर रखा जा रहा है। उन्हें पहले ही एक तय स्टडी वर्कशॉप के लिए मुंबई ले जाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे गुट में खलबली! सांसदों के बाद विधायकों को बुलाई बैठक
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 18 जून को होगा मतदान
बता दें कि नागपुर विधान परिषद सीट पर उपचुनाव समेत महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव का ऐलान किया गया था। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 17 में से 6 सीटों पर महायुति ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। बाकी बची 11 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। वहीं 22 जून को मतगणना की जाएगी।
