Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में ‘केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक कांड; फौजी की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का आरोप

Nagpur Forced Conversion Married Woman Rape Case: नागपुर में आर्म्ड फोर्स जवान की पत्नी के साथ रेप की घटना सामने आई है, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण; दो आरोपी गिरफ्तार।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 16, 2026 | 10:44 AM

नागपुर में फौजी की पत्नी के साथ रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Married Woman Forced Conversion And Rape: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म जैसी रोंगटे खड़े कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के सोनेगांव पुलिस थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का बेहद गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता शहर से बाहर तैनात भारतीय सशस्त्र बल (आर्म्ड फोर्स) के एक जवान की पत्नी है और खुद प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करती है।

इस घिनौने अपराध की शिकायत मिलते ही नागपुर पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे और उसके मुख्य मददगार साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे 4 लाख रुपये

पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़िता के स्कूल के समय का पुराना परिचित था। चूंकि महिला रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी का काम करती है, इसलिए अयाज अपने एक दोस्त के लिए जमीन खरीदने के बहाने दोबारा महिला के संपर्क में आया था। इसके बाद 8 फरवरी 2025 को एक होटल में मुलाकात के दौरान आरोपी ने महिला के कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेसुध हो गई। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। होश में आने के बाद इन रिकॉर्डिंग्स को महिला के फौजी पति को भेजने और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे करीब 4 लाख रुपये की जबरन वसूली की।

सम्बंधित ख़बरें

खरीफ सीजन पर संकट के बादल, गोंदिया में डीजल की कमी से जुताई-बुआई कार्य प्रभावित

MRVC की बड़ी उपलब्धि: 7 रेल लाइनों के नीचे तैयार हुआ हाईटेक वॉटरप्रूफ सबवे

क्लस्टर रिडेवलपमेंट मॉडल से बदलेगी मुंबई की तस्वीर, 9,115 करोड़ के राजस्व का अनुमान

CSMT-कुर्ला रेल लाइन परियोजना के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक, ठाणे और सीएसएमटी लोकल सेवाएं प्रभावित

ये भी पढ़ें- नागपुर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा प्रदर्शन आज, पुलिस हाई अलर्ट पर; संविधान चौक बना छावनी

बोतल में लाता था रहस्यमयी लिक्विड

सोनेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) में पीड़िता ने आरोपियों की प्रताड़ना की बेहद खौफनाक दास्तान बयां की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अयाज बार-बार एक प्लास्टिक की बोतल में कोई रहस्यमयी लिक्विड (तरल पदार्थ) लेकर उसके पास आता था और उसे जबरदस्ती पिला देता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ रहस्यमयी मंत्र पढ़ता था और महिला के चेहरे पर फूंक मारता था। आरोपी इसे हिप्नोटिज्म और काले जादू का नाम देकर महिला के साथ लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक शोषण और बलात्कार करता रहा। डरी-सहमी महिला लोकलाज और पति की जान के डर से इस मानसिक और शारीरिक यातना को लंबे समय तक चुपचाप सहन करती रही।

जबरन गोमांस खिलाया और मौलाना ने कराया अवैध निकाह

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ 31 मई को आया, जब आरोपी अयाज और उसका साथी अमीन शेख महिला को जबरन कलमेश्वर ले गए। वहां पहले से मौजूद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले (तामिया गांव) के एक हजरत मौलाना ने कुछ धार्मिक रस्में निभाईं और महिला को डरा-धमकार उसकी मर्जी के खिलाफ ‘कबूल है, कबूल है’ कहलवाकर जबरन कलमा पढ़वाया। मौलाना ने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अयाज के साथ उसका निकाह पढ़वा दिया और इसके बाद पीड़िता को जबरदस्ती गोमांस (गाय का मांस) खाने पर मजबूर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल सबूत जुटा लिए हैं और फरार मौलाना की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं, साथ ही मामले में महाराष्ट्र का कड़ा काला जादू विरोधी कानून भी लागू किया गया है।

Nagpur crime kerala story case married woman forced conversion and rape two arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 10:44 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.