Board Exam: 12वीं की परीक्षा में पकड़े गए 11 नकलची छात्र; अब तक 22 छात्र हुए ‘ब्लैकलिस्ट’
Maharashtra HSC Board Exam 2026: महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल पर भारी कार्रवाई। गड़चिरोली और चंद्रपुर में 11 छात्र पकड़े गए। ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जा रही है पैनी नजर।
- Written By: प्रिया जैस
बोर्ड परीक्षा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Board Exam Flying Squad: बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के बीच बुधवार को 12वीं की परीक्षा में 11 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। ये मामले गड़चिरोली और चंद्रपुर जिलों में सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक 12वीं की परीक्षा में कुल 22 विद्यार्थियों पर नकल करने पर कार्रवाई की गई है।
जिन केंद्रों पर नकल के अधिक मामले सामने आए हैं उन केंद्र प्रमुखों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना व्यक्त की जा रही है। राज्य मंडल की 12वीं परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई है। वहीं 20 फरवरी से 10वीं की परीक्षा भी प्रारंभ होने जा रही है। परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने के लिए इस वर्ष विशेष सख्ती बरती जा रही है।
उड़नदस्तों की तैनाती
उड़नदस्तों की तैनाती, आधुनिक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और संवेदनशील केंद्रों पर ड्रोन निगरानी जैसे उपाय लागू किए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों की मान्यता रद्द करने की चेतावनी भी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
बुधवार को विज्ञान संकाय का रसायनशास्त्र तथा कला संकाय का राज्यशास्त्र विषय का पेपर लिया गया। इन दोनों प्रश्नपत्रों के दौरान नकल की घटनाएं सामने आईं। रसायनशास्त्र के पेपर में 7 और राज्यशास्त्र के पेपर में 4 विद्यार्थियों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें – सावधान नागपुर! एक क्लिक और खाता साफ: शहर के 7 थानों में दर्ज हुई लाखों की ठगी; ठगों ने अपनाए 7 नए तरीके
केंद्रों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
हालांकि सख्ती के कारण सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं, फिर भी पूर्णतः नकल मुक्त परीक्षा का लक्ष्य अभी दूर नजर आ रहा है। 12वीं के अभी कई पेपर शेष हैं और जल्द ही 10वीं की परीक्षा भी शुरू होने वाली है। ऐसे में नकल के मामलों में वृद्धि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस संबंध में विभागीय मंडल अध्यक्ष शिवलिंग पटवे ने बताया कि नकल करते पकड़े गए सभी विद्यार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
