Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर: अवैध कनेक्शन नियमित करो, तभी मिलेगी नई पाइपलाइन; 2740 करोड़ की जल योजना में सख्ती के निर्दे

Sambhajinagar Illegal Connections: मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने निर्देश दिए हैं कि अवैध नल कनेक्शन नियमित किए बिना नई पाइपलाइन नहीं डाली जाएगी। दंड भरकर कनेक्शन वैध कराने पर ही योजना का लाभ मिलेगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 19, 2026 | 01:25 PM

संभाजीनगर शहर में अनधिकृत नल कनेक्श ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर शहर में अनधिकृत नल कनेक्शनों की समस्या का समाधान किए बिना संबंधित क्षेत्रों में नई पानी पाइपलाइन नहीं डाली जाएगी। यह स्पष्ट निर्देश मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने पेयजल आपूर्ति विभाग को दिए हैं।

उन्होंने साफ किया है कि जो नागरिक दंड भरकर अपने कनेक्शन नियमित कराएंगे, उन्हों को नई पानी आपूर्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। शहर के लिए लगभग 2740 करोड़ रुपये की नई पानी आपूर्ति योजना लागू की जा रही है।

इसके अंतर्गत आंतरिक पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन क्षेत्रों में अधिकृत नल कनेक्शन हैं वहां कार्य सुचारु रूप से प्रगति पर है। लेकिन जिन क्षेत्रों में अनधिकृत कनेक्शनों की संख्या अधिक है वहां कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया: 35 लाख का बिजली बिल बकाया, 48 गांवों की जलापूर्ति ठप; 50 हजार लोग परेशान

Board Exam: 12वीं की परीक्षा में पकड़े गए 11 नकलची छात्र; अब तक 22 छात्र हुए ‘ब्लैकलिस्ट’

संभाजीनगर मनपा में समितियों के गठन पर सियासी सरगर्मी, फरवरी अंत में विशेष बैठक; 16 नामों पर मुहर

सावधान नागपुर! एक क्लिक और खाता साफ: शहर के 7 थानों में दर्ज हुई लाखों की ठगी; ठगों ने अपनाए 7 नए तरीके

मनपा के अभिलेखों के अनुसार शहर में लगभग सवा लाख अधिकृत नल कनेक्शन दर्ज हैं। प्रशासन का अनुमान है कि अनधिकृत कनेक्शनों की वास्तविक संख्या इससे दोगुनी हो सकती है।

पुरानी पाइप लाइन पर बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन लिए गए हैं। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि पुरानी लाइन पर लिए गए अनधिकृत कनेक्शनों को दंड सहित नियमित किया जाए।

संबंधित क्षेत्र के नागरिक यदि अपने कनेक्शन वैध कराते हैं तो वहां नई पाइपलाइन डाली जाएगी। अन्यथा उस क्षेत्र को नई योजना से पानी आपूर्ति नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा में समितियों के गठन पर सियासी सरगर्मी, फरवरी अंत में विशेष बैठक; 16 नामों पर मुहर

प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया है कि कई स्थानों पर एक ही घर में दो से तीन नल कनेक्शन लिए गए हैं। नई योजना में प्रत्येक कनेक्शन का पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। यदि नियम विरुद्ध कनेक्शन जारी रहे तो संबंधित क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने से इंकार किया जाएगा।

अनधिकृत कनेक्शनों पर दिए कार्रवाई के संकेत

नई पानी आपूर्ति योजना को व्यवस्थित और धारदर्शी ढंग से लागू करने के लिए अनधिकृत नल कनेक्शनों पर नियंत्रण आवश्यक बताया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से दंड भरकर अपने कनेक्शन अधिकृत कराए, नियमों का पालन नहीं करने वाले क्षेत्रों को नई योजना का लाभनहीं मिलेगा, यह भी स्पष्ट कर दिया गया है।

Chhatrapati sambhajinagar illegal water connections new pipeline decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 01:25 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Municipal water supply department
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.