फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
NMC Staff Recruitment: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाड-पागे समिति की सिफारिशें राज्य के सभी सफाई कर्मचारियों पर लागू करने की घोषणा की। नागपुर मनपा में 17,981 पदों की भर्ती को भी मंजूरी दी गई।
- Written By: अंकिता पटेल
देवेंद्र फडणवीस, लाड-पागे समिति,(सोर्स: नवभारत फोइल फोटो )
Lad Page Committee Recommendations: लाड-पागे समिति की सिफारिशें केवल मनपा के सफाई कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि राज्य के सभी विभागों के सफाई कर्मचारियों पर लागू होने की घोषणा रविवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने की। नागपुर महानगरपालिका में अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि तकनीकी और स्थापना खर्च की अड़चनों को दूर करते हुए राज्य सरकार ने नागपुर मनपा में 17,981 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।
महानगरपालिका (मनपा) की सेवा में शामिल हुए 579 कर्मचारियों को समारोह में नियुक्ति पत्र सौंप गए। मनपा मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की प्रमुख उपस्थिति में इन नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे ने की।
पारदर्शी रहकर सुगम बनाएं जनता का जीवन
गडकरी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मनपा द्वारा कचरे से बायोगैस बनाने के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ उपक्रम की जमकर प्रशंसा की। – उन्होंने सलाह दी कि विकास कार्यों के लिए मनपा को आय के स्रोत बढ़ाने होंगे जिसमें ‘ऑरेंज स्ट्रीट’ और नए व्यावसायिक परिसरों का निर्माण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
कॉकरोचों के बाद शुरू हुआ E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा? जानें सब कुछ
गडकरी ने सुझाव दिया कि मनपा को इन व्यावसायिक परिसरों में नागरिकों के लिए ई-लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने मनपा प्रशासन से पारदर्शी रहते हुए जनता के जीवन को सुगम बनाने वाले उपक्रमों को लागू करने की अपील की।
सफाई कामगार शहर के ‘स्वच्छता दूत’
महापौर नीता ठाकरे ने अपने प्रास्ताविक भाषण में कहा कि आज का दिन मनपा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, उन्होंने बताया कि शहर को दिन-रात स्वच्छ रखने वाले 476 सफाई कर्मचारियों और सीधी भर्ती के 103 कर्मचारियों (कुल 579) को स्थायी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए है।
महापौर ने लाड-पागे समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक नियुक्ति पत्र नहीं है बल्कि समाज के वंचित वर्ग को सम्मान से जीने का अधिकार देने वाला निर्णय है।
समारोह में राजस्व व पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक मोहन मते, राज्य सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष शेर सिंह डागौर, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, पूर्व विधायक संदीप जोशी, परिवहन समिति सभापति मंगला खेकरे, मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर, अतिरिक्त आयुक्त अंकित और मरुगानंथम एम। सहित कई नगरसेवक व अधिकारी उपस्थित थे।
विकास के लिए निधि की कमी नहीं
सफाई कर्मचारियों को ‘स्वच्छता दूत’ बताते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनके हक के घर के लिए राज्य सरकार ने ‘श्रम साफल्य योजना’ शुरू की है। मनपा ने इस दिशा में पहल करते हुए घरकुल योजना का भूमिपूजन भी कर दिया है जिसके लिए मुख्यमंत्री ने महापौर और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे शहर के सुनियोजित विकास के लिए निधि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
समारोह की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई, जिसके बाद महापौर नीता ठाकरे ने जलकुंभी से बनी बास्केट और पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने बटन दबाकर मनपा के परिवहन विभाग की ‘वाट्सएप टिकटिंग सेवा’ का भी शुभारंभकिया। इस नई डिजिटल सुविधा के माध्यम से अब नागरिक क्यूआर (QR) कोड का उपयोग करके डिजिटल रूप में बस टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
