

HIGHLIGHTS
न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर सियासत गर्मायी
इमरान मसूद ने मुसलमान होने पर चयन न होने का आरोप लगाया
सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी फैसले पर हैरानी जताई
Imran Masood And Siraj Conflict: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न होने के बाद राजनीतिक विवाद छिड़ चुका है। कांग्रेस-बीजेपी एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को धार्मिक भेदभाव से जोड़ा है। वहीं बीजेपी ने भी इमरान मसूद के बयान को शर्मनाक बताया है।
खेल पर राजनीतिक विवाद के दरमियां बीजेपी ने पलटवार करते हुए सांसद के इस बयान को शर्मनाक बताया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर क्रिकेट टीम के चयन को लेकर भी वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस अब क्रिकेट टीम के चयन में भी वोट-बैंक की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान को पीछे रखा गया है। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में क्यों नहीं जगह दी गई? उनका नाम 'सिराज' है, और शायद इसीलिए उन्हें टीम में नहीं लिया गया। अगर आप एक खिलाड़ी को उसका नाम देखकर टीम से बाहर कर रहे हैं तो ये साफतौर पर धार्मिक भेदभाव है।
कांग्रेस पार्टी ने सिराज को नहीं चुनने पर कहा कि बीजेपी उनके नाम को लेकर भेदभाव कर रही है। सिराज को इसलिए न्यूजीलैंड टेस्ट से बाहर रखा क्योंकि वो मुसलमान है। जबकि जडेजा को भी बाहर रखा गया था। हर क्रिकेटर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जर्सी पहनता है। वोट-बैंक और सांप्रदायिक राजनीति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बांटना बंद करें।
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से सिराज को बाहर रखा गया है। मोहम्मद सिराज एक तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। सिराज को बाहर रखने पर क्रिकेट जगत के सीनियर खिलाड़ियों ने भी हैरानी जताई है। सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए। अब ये सियासी मोड़ ले चुका है।