Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराजबाग को मिली ‘लाइफलाइन’! 2029 तक बढ़ी मान्यता, लेकिन CZA ने थमाया शर्तों का लंबा पुलिंदा

Maharajbagh Zoo Nagpur: नागपुर महाराजबाग चिड़ियाघर को 2029 तक मिली मान्यता, पर CZA ने लगाई कड़ी शर्तें। बाघ का पिंजरा हटाने और जल निकासी सुधारने के लिए मिला अल्टीमेटम।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 18, 2026 | 12:44 PM

महाराजबाग जू (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Zoo News: नागपुर शहर के ऐतिहासिक महाराजबाग प्राणी उद्यान को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2029 तक मान्यता प्रदान कर दी है। हालांकि यह मंजूरी पूरी तरह बिना शर्त नहीं है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि प्राणियों की देखभाल, बुनियादी सुविधाओं और समग्र प्रबंधन में पाई गई कमियों को तय समय सीमा में दूर करना अनिवार्य होगा, अन्यथा मान्यता कभी भी रद्द की जा सकती है।

दरअसल महाराजबाग की मान्यता 15 नवंबर 2022 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद विस्तृत समीक्षा के उपरांत इसे 3 फरवरी 2029 तक बढ़ाया गया है। यह विस्तार नियमों के कड़ाई से पालन और मध्यावधि मूल्यांकन की शर्त पर आधारित है। अक्टूबर 2025 में पूर्व आईएफएस अधिकारी अनवर अहमद के नेतृत्व में एक टीम ने प्राणी उद्यान का निरीक्षण किया था।

इस रिपोर्ट पर जनवरी में तकनीकी समिति में चर्चा हुई और फरवरी में आयोजित 43वीं बैठक में इसे मंजूरी दी गई। जांच में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं जिनमें सबसे बड़ी समस्या जल निकासी व्यवस्था की कमी बताई गई। पूरे परिसर में बारिश और गंदे पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसे एक वर्ष के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘माझी वसुंधरा’ से मिली ताकत, धुले मनपा का सोलर मॉडल हिट; हर महीने लाखों की बिजली बचत

20 मार्च को विशेष शिविर, धुले में घरकुल योजना को राहत, मनपा ने नियमों में की बड़ी छूट

पुणे में एलपीजी संकट गहराया: पश्चिम एशिया तनाव के कारण गुरुद्वारों और मंदिरों की लंगर सेवा पर लगा ‘ग्रहण’

सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत

प्राणियों के पिंजरों पर भी सवाल

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई पिंजरे निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इन्हें या तो सुधारा जाए या फिर प्राणियों का स्थानांतरण किया जाए। विशेष रूप से यह पाया गया कि हिरण के पिंजरे के पास बाघ का पिंजरा होने से शाकाहारी प्राणियों पर मानसिक दबाव पड़ता है। इसे गंभीर मानते हुए 6 महीने के भीतर बाघ के पिंजरे को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – साहब, गाड़ी में…ठग की इस एक लाइन में फंस गए SDPO, क्यूआर कोड से उड़ाए पैसे, रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

मास्टर प्लान अधूरा, सोसाइटी नहीं बनी

प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत मास्टर प्लान में कुछ तकनीकी कमियां पाई गई हैं जिसके चलते उसे अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है। प्राधिकरण ने 2 महीने के भीतर संशोधन कर इसे मंजूर कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक सोसाइटी का गठन नहीं हो सका हैं जो कि सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि पर्यटकों के लिए सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।

मत्स्यालय में दिशासूचक संकेतों की कमी है, जबकि प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर और सूचना बोर्ड जर्जर स्थिति में हैं। इनके पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में सभी सुधार नहीं किए गए तो महाराजबाग की मान्यता किसी भी समय वापस ली जा सकती है।

Maharajbagh zoo nagpur cza recognition extended 2029 conditions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Tiger

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.