TCS मिहान में घूम रहा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल, डर का माहौल, देखें VIDEO
Nagpur TCS Mihan: नागपुर के टीसीएस मिहान के क्षेत्र में मंगलवार को तेंदुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बन गया है।
- Written By: प्रिया जैस
टीसीएस मिहान में दिखा तेंदुआ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Leopard Found Near TCS Mihan: टीसीएस मिहान क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कार सवार कुछ युवाओं ने तेंदुए को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है।
बूटीबोरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी (आरएफओ) प्रमोद वाडे ने बताया कि तेंदुए को ट्रैक करने के लिए बूटीबोरी, हिंगना और सेमिनरी हिल्स समेत टीटीसी की टीम तैनात है। ट्रैप कैमरा की भी सहायता ली जा रही है। जानकारी के अनुसार एचसीएल और टीसीएस के सीसीटीवी में तेंदुए की गतिविधि देखे जाने के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है। सोमवार रात को तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
टीसीएस मिहान के करीब तेंदुआ देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
हवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
गुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
@nagpurtoday1 @SGattewar_NGP
A leopard was seen outside TCS main gate at around 8.45pm yesterday 6th oct. (Mihan)@Dev_Fadnavis pic.twitter.com/VFCBZG4PIA — Akash Wankhade (@9000akash) October 7, 2025
2 दर्जन कर्मचारी तैनात
मंगलवार को उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया और वन विभाग ने उसे उसके मूल क्षेत्र में ले जाने के प्रयास शुरू कर दिए। यह तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से बाहर आया। मानव-वन्यजीव टकराव न हो इसके लिए वन विभाग की टीम अलर्ट पर है। तेंदुए को ट्रैक करने के लिए लगभग 2 दर्जन कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें – जहरीला कफ सिरप: नागपुर में अब तक 21 बच्चों की मौत, मेडिकल-AIIMS पहुंची छिंदवाड़ा के डॉक्टर्स की टीम
पैनिक न हों, सावधानी बरतें
बढ़ते शहरीकरण के कारण तेंदुए के मिहान क्षेत्र में आने की संभावना रहती है। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतना आवश्यक है। वन विभाग के अनुभवी कर्मचारी तेंदुए को ट्रैक कर रहे हैं। अफवाह पर ध्यान न दें और तेंदुआ दिखने पर वन विभाग को सूचित करें।
- अजिंक्य भटकर, मानद वन्यजीव रक्षक
