- Hindi News »
- Latest News »
- Toxic Cough Syrup 21 Children Dead Nagpur Team Doctors Chhindwara Reaches Aiims
जहरीला कफ सिरप: नागपुर में अब तक 21 बच्चों की मौत, मेडिकल-AIIMS पहुंची छिंदवाड़ा के डॉक्टर्स की टीम
Nagpur News: छिंदवाड़ा में सामने जहरीले कफ सिरप मामले में अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। नागपुर में रेफर किए गए बच्चों की जांच में कई खुलासे हुए, जिसकी जांच के लिए डॉक्टर्स की टीम पहुंची।
- Written By: प्रिया जैस

जहरीला कफ सिरप मामला (AI Generated Photo)
Poisonous Cough Syrup Case: नागपुर सिटी के मेडिकल, एम्स और अन्य निजी अस्पतालों में कुल 21 बच्चों की मौत हुई जिनमें से मध्य प्रदेश में कफ सिरप प्रकरण के 15 और महाराष्ट्र में संदिग्ध इंसेफेलाइटिस से 6 बच्चों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश के कफ सिरप मामले में कुल 36 बच्चों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
इनमें से 14 बच्चों की मौत हुई है। इसमें छिंदवाड़ा का 1 और सिवनी का 1 बच्चा शामिल है। 8 वर्षीय वेदांश पवार की मंगलवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया है। सभी नमूने राष्ट्रीय प्रयोगशाला पुणे भेजे गए हैं और नमूने की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। छिंदवाड़ा से पहला मरीज 1 सितंबर को नागपुर लाया गया था।
मरने वालों की संख्या बढ़ी
इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ती गई। बच्चों को तेज बुखार था और पेशाब करने में तकलीफ हो रही थी। मरने वालों की संख्या तुरंत बढ़ गई। इसके बाद राष्ट्रीय विषाणु प्रयोगशाला की एक टीम नागपुर पहुंची। मच्छरों, पानी और खून की जांच की गई। हालांकि रिपोर्ट में इंसेफेलाइटिस नहीं होने की बात सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
विंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
इंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
MP Police की बढ़ने जा रही संख्या, जल्द ही 6,500 हजार नए आरक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी; 13% नियुक्ति अब भी होल्ड
मेडिकल में सबसे ज्यादा 8 मौतें
वर्तमान में सरकारी और निजी अस्पतालों में 0 से 16 वर्ष की आयु के 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 10 मध्य प्रदेश, 1 महाराष्ट्र और 1 तेलंगाना से है। 4 मरीज अन्य निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं। 2 मरीज एम्स में, 1 मरीज न्यू हेल्थ सिटी अस्पताल में, 1 लता मंगेशकर अस्पताल, 1 गेटवेल अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को कलर्स अस्पताल में भर्ती एक बच्चे और एक की मेडिकल में मौत हो गई। इसके साथ ही कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की संख्या 15 हो गई है। इनमें अकेले मेडिकल में 8 बच्चों की मौत हुई है।
छिंदवाड़ा की टीम पीड़ित बच्चों व परिजनों से मिली
कोल्ड्रिफ सिरप की वजह से किडनी संक्रमण से ग्रस्त छिंदवाड़ा के 7 और बैतूल के 2 सहित कुल 9 बच्चे नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन बच्चों के इलाज का सम्पूर्ण व्यय राज्य शासन द्वारा वहन करने का निर्देश दिया है। इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालिका दंडाधिकारी और डॉक्टर्स की संयुक्त टीम मंगलवार को नागपुर पहुंची।
विभिन्न अस्पतालों में भेंट दी गई। इस टीम द्वारा प्रभावित परिवारों और अस्पतालों के साथ सतत सम्पर्क में रहकर बच्चों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल बीमारी और बच्चों की मौत के कारण मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र प्रशासन भी सक्रिय है। अब तक करीब 15 बच्चों की मौत की जानकारी है।
नागपुर भेजी छिंदवाड़ा के डॉक्टर्स की टीम
सबसे अधिक बच्चे मेडिकल में भर्ती होने की वजह से वैद्यकीय शिक्षा व अनुसंधान विभाग की टीम ने सोमवार को मेडिकल पहुंचकर जानकारी हासिल की। वहीं मंगलवार को मध्य प्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा के अधिकारियों व डॉक्टरों की टीम को नागपुर भेजा। टीम में डिप्टी कलेक्टर, 2 तहसीलदार सहित 3 डॉक्टरों का समावेश रहा। सबसे पहले टीम सदस्य मेडिकल पहुंचे।
यह भी पढ़ें – फुटाला नहीं है ‘वेटलैंड’, अस्थायी निर्माण को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी, HC के फैसले को रखा बरकरार
यहां भर्ती बच्चों की जानकारी ली और परिजनों से मिले। पश्चात कलर्स अस्पताल, गेटवेल, न्यू हेल्थ सिटी और एम्स हॉस्पिटल भी पहुंचे। टीम में शामिल डॉक्टरों ने बताया कि अब स्थिति काबू में है। सभी जगह भर्ती बच्चों की तबीयत फिलहाल ठीक है। टीम द्वारा स्थिति की जानकारी हासिल करने के बाद प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
Toxic cough syrup 21 children dead nagpur team doctors chhindwara reaches aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
May 26, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
May 26, 2026 | 05:50 AMनए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














