Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पकड़ा गया मवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

Nagpur News: नागपुर के मोहगांव, झिल्पी में मवेशियों का शिकार करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए पिंजरे में कैद कर लिया, जिससे गांववालों ने राहत की सांस ली।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 17, 2025 | 10:12 AM

तेंदुए का रेस्क्यू (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Leopard caught in Nagpur: नागपुर के मोहगांव, झिल्पी में एक तेंदुए ने उत्पात मचा रखा था। तेंदुआ दिन-पर-दिन मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। मवेशियों का शिकार करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया।

तेंदुए के सफल रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में मुक्त कर दिया गया। राज्य वन्यजीव मंडल के पूर्व सदस्य कुंदन हाते और हिंगना वन परिक्षेत्र अधिकारी शीतल कर्नासे ने पूरे अभियान का नेतृत्व किया। मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव, झिल्पी में विधायक संदीप जोशी के मवेशियों का बाड़ा है।

कैमरे में कैद हुई घटना

रात के वक्त एक तेंदुआ बाड़े में घुस गया और गाय के बछड़े को ले गया। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। शुक्रवार, 15 अगस्त को तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। जांच के बाद वन विभाग ने तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

भरोसे की आड़ में करोड़ों की चपत! 2 दाल मिल मालिकों से 6.25 करोड़ की ठगी, मुंबई-जबलपुर के ठगों पर FIR

नागपुर चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे को 4 घंटे प्रचार से रोका, अधिकारियों पर डराने का आरोप!

डॉक्टरों में बढ़ रही नशे की लत! फेमा की जांच में बड़ा खुलासा, NEET-PG स्टूडेंट्स पर भी दिखा असर

नागपुर में मौत की रफ्तार, हवा में 10 फुट उछली कार…पेड़ से टकराई, 2 युवकों की हालत गंभीर!

उप वन संरक्षक डॉ. विनिता व्यास और सहायक वन संरक्षक यश काले के मार्गदर्शन में ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर के डॉ. राजेश फुलसुंगे, प्रशांत कोल्हे, प्रतीक घाटे, सिद्धांत मोरे, प्रवीण मानकर, बंडू मंगर, विलास मंगर, चेतन बारस्कर, स्वप्निल भूरे और आशीष महल्ले ने रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया।

2 घंटे से अधिक समय तक बिजली रही गुल

नागपुर में अचानक बिजली गुल होने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को एक बार फिर पश्चिम नागपुर में अचानक बिजली गुल हो गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि 2 घंटों से अधिक समय तक बिजली गुल रही। दोपहर के वक्त बिजली गुल होने के कारण गर्मी झेलते रहना पड़ा। बता दें कि सिटी का तापमान 32 डिग्री से अधिक है। शनिवार को दोपहर के वक्त धूप भी खिली थी।

इस बीच पश्चिम नागपुर की दर्जनभर से अधिक बस्तियों में अचानक बत्ती गुल हो गई। पश्चिम नागपुर अंतर्गत भूपेशनगर के नागरिकों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे बिजली चली गई। धूप खिली होने और बत्ती गुल होने से कूलर, पंखे बंद हो जाने के कारण गर्मी ने हलाकान कर दिया। हालांकि उम्मीद थी कि बिजली कुछ ही समय में आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोपहर करीब 4.15 बजे के बाद बिजली आई।

यह भी पढ़ें – हुड़केश्वर से लेकर भंडारा तक वाहन चोरी, पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर इरफान, लाखों का सामान जब्त

इन इलाकों में बत्ती रही गुल

दोपहर के वक्त सीनियर सिटीजन आराम करते हैं लेकिन बिजली जाने के कारण बुजुर्गों को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नाइट ड्यूटी करने वालों की भी नींद खराब हो गई। हालांकि 4.15 बजे बिजली आई लेकिन करीब 4.45 बजे दोबारा पावर कट हो गया। 15 मिनट बाद शाम करीब 5 बजे बिजली आई। बिजली जाने की वजह से भूपेशनगर, गीता सोसाइटी, झिंगाबाई टाकली, मानकापुर, अनंतनगर और बोरगांव समेत आसपास की कई बस्तियों में अलग-अलग समय पर बिजली गुल हुई।

Leopard hunting cattle caught rescue forest department released in forest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 10:12 AM

Topics:  

  • Forest Department
  • Leopard Caught
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.