-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Smart Meters Pre Paid In Future Electricity Department Affidavit In High Court
अब स्मार्ट मीटर होगा प्री-पेड! बिजली विभाग का हाई कोर्ट में हलफनामा दायर, ग्राहकों को नोटिस…
- Written By: प्रिया जैस
राज्यभर में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्री-पेड इलेक्ट्रिक मीटर पर पाबंदी लगाने तथा इस कार्यप्रणाली को अवैध करार देने का अनुरोध करते हुए विदर्भ विज ग्राहक संगठन ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

स्मार्ट मीटर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Smart Pre-paid Electric Meters: स्मार्ट प्री-पेड इलेक्ट्रिक मीटर पर पाबंदी लगाने तथा इस कार्यप्रणाली को अवैध करार देने का अनुरोध करते हुए विदर्भ विज ग्राहक संगठन ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। आदेश के अनुसार गुरुवार को राज्य के बिजली विभाग ने हाई कोर्ट में हलफनामा दायर किया जिसमें फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने तथा भविष्य में ग्राहकों की इच्छा के अनुसार उसमें प्री-पेड की तर्ज पर परिवर्तित करने की जानकारी उजागर की।
ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा प्रस्तुत हलफनामा में बताया गया कि फिलहाल इस स्मार्ट मीटर में प्री-पेड की सुविधा नहीं है किंतु यदि ग्राहकों की इच्छा हो तो भविष्य में इस सुविधा पर विचार किया जाएगा।
शुल्क ग्राहकों से नहीं होगा वसूल
हलफनामा में स्पष्ट किया गया कि स्मार्ट मीटर आधुनिक मीटरिंग की मूलभूत सुविधा के साथ है। यहां तक कि आम मीटर की तुलना में इसकी कीमत भी अधिक है किंतु इसका शुल्क ग्राहकों से वसूल नहीं किया जाएगा। कोर्ट को बताया गया कि प्री-पेड के पैसे खत्म होते ही बिजली खंडित होने का संभ्रम फैलाया जा रहा है किंतु कानून के अनुसार कनेक्शन बंद करने से पूर्व ग्राहकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत हलफनामा में बताया गया कि जुलाई 2021 में शुरू की गई ‘रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम’ अंतर्गत देशभर में वितरण क्षेत्र को आर्थिक रूप से सक्षम किया जा रहा है। इसी तरह से बिजली वितरण में हो रहे नुकसान को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल 10 किलोवाट से अधिक में प्री-पेड
केंद्र सरकार ने खुलासा किया कि बिजली बिल और वसूली को लेकर कार्यक्षमता सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बिजली बिल में किसी तरह की गलती न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। आपात स्थिति में ग्राहकों को आपातकालीन क्रेडिट दिया जाएगा जिससे प्री-पेड में पैसा नहीं होने के बाद भी बिजली खंडित नहीं होगी।
व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों सहित 10 किलोवाट से अधिक की क्षमता के मीटर ग्राहकों के लिए प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। कोर्ट ने पिछले आदेश में ही स्पष्ट किया था कि कोर्ट ने याचिका में प्रार्थनाओं का अध्ययन किया है। मामला वर्तमान में मौजूदा बिजली मीटरों को बदलने से संबंधित है। इस संदर्भ में सामग्री प्रबंधन विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से संचालन व रखरखाव विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा गया था।
यह भी पढ़ें – उद्धव-राज आए साथ, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान, इन चुनावी क्षेत्रों में मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव
एमएसईडीसीएल के मुख्य अभियंता को भेजे गए पत्र के अनुसार इसमें भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लि. द्वारा आरडीएसएस योजना को मंजूरी दिए जाने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इस योजना के अनुसार MSEDCL ने महाराष्ट्र राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग के लिए एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (AMI) सेवा प्रदाता की नियुक्ति के लिए निविदा आमंत्रित की है।
Smart meters pre paid in future electricity department affidavit in high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














