नागपुर में मौत की रफ्तार, हवा में 10 फुट उछली कार…पेड़ से टकराई, 2 युवकों की हालत गंभीर!
Nagpur News: गोरेवाड़ा-मानकापुर रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से 10 फीट ऊपर उछली और पेड़ से टकराकर खेत में जा गिरी। हादसे में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Written By: प्रिया जैस
कार हादसा (डिजाइन फोटो)
Nagpur Ring Road Car Accident: नागपुर के गोरेवाड़ा-मानकापुर रिंग रोड पर बुधवार की सुबह भयानक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रहे 2 युवकों की कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से करीब 10 फुट ऊपर उछली। सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद खेत में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जाता है कि कार नाबालिग लड़का चला रहा था।
घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है लेकिन गिट्टीखदान पुलिस द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जख्मियों में अहबाब कॉलोनी, महेशनगर निवासी कुजेन कुरैशी (17) और जाफरनगर निवासी अब्दुल रहमान (19) का समावेश है। पुलिस के अनुसार दोनों कार क्र. एमएच.02-डीजी.6480 पर नया काटोल नाका चौक से जाफरनगर की ओर जा रहे थे। श्री योग साधना केंद्र के सामने कार का नियंत्रण छूट गया।
हवा में उछली कार
कार की स्टेयरिंग बाईं तरफ मुड़ी और वाहन फुटपाथ से टकराया। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि फुटपाथ से टकराते ही कार हवा में उछल गई। योग केंद्र परिसर के एक पेड़ से टकराने के बाद कार खेत में गिरी। टक्कर की जोरदार आवाज होने पर स्थानीय नागरिकों को घटना का पता चला। संयोग से उस समय सड़क पर और कोई वाहन नहीं था। लोग मदद के लिए दौड़े और कुजेन व रहमान को बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
यह भी पढ़ें – किडनी निकालते वक्त 3 की मौत! मास्टरमाइंड डॉ. रवींद्रपाल सिंह की बेल खारिज; पुलिस के हाथ लगे सबूत
मौके पर पहुंची पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के कंधे और कमर पर गंभीर चोट लगी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान और मानकापुर थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। गिट्टीखदान पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अलग-अलग चर्चाएं थीं।
किसी का कहना था कि दोनों स्पीड में गाड़ी चलाने का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे और इसी दौरान चालक का ध्यान भटक गया। हालांकि गाड़ी कौन चला रहा था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गिट्टीखदान पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है और कोई मामला भी दर्ज नहीं किया गया है।
