- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Kapil Dev Watched The World Cup Final In Nagpur And Celebrated
1883 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव ने नागपुर में देखा वर्ल्ड कप फाइनल, मनाया जश्न
- Written By: शुभम सोनडवले
भारत ने आईसीसी खिताब के लिये 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया। वहीं, 1983 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में बैठकर वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुफ्त उठाया और जश्न मनाया।

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव
नागपुर. भारत ने आईसीसी खिताब के लिये 11 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया। वहीं, 1983 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लुफ्त उठाया और जश्न मनाया।
पगारिया जेबीएन ‘महाकुंभ’ में पहुचे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने खूब चौके छक्के लगाए। अपनी सही लाइन और लेंथ के लिए मशहूर ऑलराउंडर पूर्व कप्तान कपिल देव से पूछे गए हर सवाल के जवाब ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके द्वारा नागपुर के खेली गई यादगार पारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा सीधा जवाब दिया। मेरे 15 साल के क्रिकेट करिअर का हर पल मेरे स्मरण में नहीं है। मुझे नागपुर के दर्शकों का जोश याद है। जिससे पूरी टीम का मनोबल बढ़ता था। नागपुर के लोगों के जोश से हर खिलाड़ी उत्साहित होता है और अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन देने का पूरा प्रयास करता है।
जिंदगी को आगे लेकर जाने की सोचो
कपिल देव से जब 1983 के विश्व कप के बारे में पूछा गया तो इस पर भी उनका स्पष्ट मत था। लक्ष्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन का था। अच्छा खेलना हमारा काम था। कहानियां बयां करने वाले या कमेंटेटर ने उसे अपनी काबिलियत से यादगार बना दिया, ये उनका हुनर है। उन्होंने सबको संदेश भी दिया कि अपना लक्ष्य आगे बढ़ने का रखो और उसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दो, इतिहास बनता चला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
28 मार्च का इतिहास: जब साइना नेहवाल बनीं दुनिया की ‘क्वीन’ और कपिल देव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ था ध्वस्त
‘मैं अच्छा कर सकता हूं…’, पूर्व कप्तान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल से पहले दी खास सलाह
सुनील गावस्कर और कपिल देव की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई FIR, इमरान खान के लिए लिखी थी चिट्ठी
गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखते हुए कपिल देव
क्या हुआ मैच में
गौरतलब है कि पावरप्ले में मिले शुरूआती झटकों से उबरते हुए विराट कोहली और अक्षर पटेल ने भारत को में सात विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया। भारत ने एक समय पांचवें ओवर में तीन विकेट सिर्फ 34 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद अक्षर (31 गेंद में 47 रन) और कोहली (59 गेंद में 76 रन) ने टीम को संकट से निकाला। जवाब में हेनरिच क्लासेन (27 गेंद में 52 रन) ने एक समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन भारत ने हार की कगार पर पहुंचकर जीत दर्ज की। पिछले छह महीने से क्रिकेटप्रेमियों के कोपभाजन रहे हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिये। दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी।
मैच जितने के बाद जश्न मनाते फैंस
Kapil dev watched the world cup final in nagpur and celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














