नागपुर: आखिरकार शुरू हुआ कामठी रोड का कायाकल्प; इस महीने की शुरुआत से ही रूट पर काम जोरों पर
Nagpur Infrastructure News: नागपुर में कामठी रोड के पुनर्विकास की 150 करोड़ की परियोजना शुरू हो गई है। चार लेन सीमेंट सड़क और साइकिल ट्रैक के साथ ट्रैफिक को सुगम बनाने की योजना है।
- Written By: अंकिता पटेल
कामठी रोड, नागपुर विकास, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Flyover Development: नागपुर सिटी के सबसे व्यस्त और जाम से जूझने वाले ट्रैफिक कॉरिडोर में से एक कामठी रोड का आखिरकार कायाकल्प होने जा रहा है। संविधान चौक से ऑटोमोटिव चौक तक सीमेंट रोड की लंबे समय से प्रतिक्षित योजना अब क्रियान्वयन के चरण में प्रवेश कर गई है। इस महीने की शुरुआत से ही इस रूट पर खुदाई और जमीनी काम जोरों पर शुरू हो गया है।
समर्पित ‘साइकिल ट्रैक’ का भी प्रस्ताव
लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य कामठी रोड फ्लाईओवर के नीचे चार लेन की मजबूत सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण करना है, जो ऑटोमोटिव स्क्वायर मेट्रो स्टेशन तक जाएगी।
नए डिजाइन किए गए कॉरिडोर में दोनों तरफ 7.5 मीटर से 9 मीटर तक चौड़े कैरिजवे बनाए जाएंगे। सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मार्ग पर साइकिल चालकों के लिए समर्पित ‘साइकिल ट्रैक’ का भी प्रस्ताव रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
2029 की डेडलाइन पर संकट? जीएमआर को संचालन मिले एक माह, नागपुर एयरपोर्ट टर्मिनल नवीनीकरण में शुरुआती देरी
अकोला में जारी है जश्न का दौर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अकोला में कांग्रेस का विजय मार्च
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम
वर्तमान में सड़क निर्माण का कार्य ऑटोमोटिव चौक के छोर से एलआईसी चौक की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित कंक्रीट सड़क के लिए एक बेहद मजबूत आधार तैयार करने के उद्देश्य से मौजूदा डामर वाली सड़क को सतह से लगभग 1,500 मिमी (डेढ़ मीटर) नीचे तक खोदा जा रहा है।
साइट पर मौजूद इंजीनियरों ने स्पष्ट किया कि इतनी गहरी खुदाई के बावजूद सड़क की अंतिम ऊंचाई लगभग मौजूदा सड़क के स्तर के बराबर ही रहेगी। बारिश के पानी की निकासी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर साइड ड्रेन बनाए जाएंगे और डिवाइडर से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए हर 200 मीटर के अंतराल पर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
6 माह पूर्व हुआ था भूमिपूजन उल्लेखनीय है कि पिछले साल 16 दिसंबर को महानगर पालिका चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका भूमिपूजन किया था।
शिलान्यास के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने नागपुर की जनता से वादा किया था कि यह उच्च गुणवत्ता वाली कंक्रीट की सड़क कम से कम 25 वर्षों तक गड्ढामुक्त रहेगी, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।
बहरहाल देर से ही सही उत्तर नागपुर को शहर के केंद्र से जोड़ने वाले इस बेहद महत्वपूर्ण मार्ग पर निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए अधिकारियों ने काम को कई चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है।
बरसों पुरानी समस्या अब भी कायम
एलआईसी चौक से ऑटोमोटिव चौक तक का यह हिस्सा पिछले कई सालों से अपने बड़े गड्डों, ऊबड़-खाबड़ सतहों और भीषण ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम रहा है।
खासकर मानसून के दिनों में यहां स्थिति बहुत खराब हो जाती थी। इस काम के शुरू होने से स्थानीय निवासियों ने सतर्क आशावाद के साथ इसका स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें:-छुट्टी के दिन भी चला बुलडोजर, सीताबर्डी-इतवारी में मनपा की सख्ती; नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
लोगों का कहना है कि यह सड़क सालों से बेहद खराब हालत में थी। बारिश के दौरान गड्ढों और जलभराव की वजह से यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है।
नियमित रूप से सफर करने वालों के अनुसार यह सीमेंटीकरण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। गड्ढों को भरने के पैचवर्क से कभी स्थायी समाधान नहीं मिला। अब लोग स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे है।
