नागपुर: ड्रग्स माफियाओं की खैर नहीं! CM फडणवीस बोले- राज्यभर में जारी रहेगा 'नो टॉलरेंस फॉर ड्रग्स' अभियान

Nagpur Drug Mafia: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में ड्रग्स के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ अभियान जारी रहेगा। वहीं किसानों से 100 मिमी बारिश होने तक बुआई टालने की अपील की।
Nagpur: No respite for drug mafias! CM Fadnavis says the 'No Tolerance for Drugs' campaign will continue across the state.
देवेंद्र फडणवीस, ड्रग्स माफिया,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Zero Tolerance Against Drugs: नागपुर राज्य के बड़े शहरों में काफी बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्ती के संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि राज्यभर में 'नो टॉलरेंस फॉर ड्रग्स' अभियान चल रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से खत्म करना है। वे नागपुर में आयोजित खासदार क्रीड़ा महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने उक्त जानकारी दी।

मानसून के कमजोर होने से किसानों पर संकट आने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अल नीनो मानसून को प्रभावित कर रहा है। औसत बारिश 92 फीसदी भी रही तो मराठवाड़ा, विदर्भ में किसानों को पानी अड़ाना चाहिए। वहीं जब तक 100 मिमी बारिश न हो बुआई नहीं करने की अपील भी की है, ताकि दोबारा बुआई की नौबत न आए। इसके लिए किसानों का मार्गदर्शन किया जा रहा है।

इथेनॉल आधारित ईंधन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा लाभ

महाराष्ट्र को इथेनॉल का सर्वाधिक लाभ पेट्रोल की जगह इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के संदर्भमें सीएम ने कहा कि इथेनॉल का फायदा सर्वाधिक महाराष्ट्र को होने वाला है क्योंकि यहीं सबसे अधिक उत्पादन होता है। केन्द्र सरकार 100 फीसदी इथेनॉल पर चलने वाले वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है। इसका सर्वाधिक लाभ महाराष्ट्र के किसानों को होगा। वर्तमान में देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण किया जा रहा है। सरकार इसे 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। साथ ही भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ई-85 (85 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) जैसे वैकल्पिक ईंधनों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्थिति सामान्य होने पर कम होंगे ईंधन के दाम

पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर राकां प्रमुख शरद पवार के वक्तव्य पर सीएम ने कहा कि सभी को मालूम है कि वैश्विक युद्ध के कारण पूरी दुनिया के सभी देशों में ईंधन का भाव बढ़ा है।

केन्द्र सरकार इसकी चिंता कर रही है। भारत में ईंधन के दामों को काफी नियंत्रित किया गया है। पहले भी कई बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम होते रहे हैं। अगर हालात अनुकूल होते हैं तो दाम कम भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो स्थिति है उससे सभी देशों में इन पदार्थों के भाव पर प्रभाव पड़ा है। स्थिति सामान्य होने पर पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में राहत मिल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com