बदलेगी नागपुर कलमना मंडी की सूरत: भीषण गर्मी से राहत के लिए लगेंगे टर्बो वेंटिलेटर, होगा भव्य सौंदर्यीकरण
Nagpur Kalmana APMC Market: नागपुर की कलमना मंडी में नीलामी हॉल और गोदामों में टर्बो वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। साथ ही सौंदर्यीकरण, हरियाली और बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य भी किया जाएगा।
- Written By: अंकिता पटेल
कलमना मंडी, एपीएमसी नागपुर, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: एआई फोटो)
Nagpur APMC Kalmana Market Modernization: नागपुर जिले के कलमना मंडी के कायाकल्प के लिए प्रशासन ने व्यापक योजना बनाई है जिसके तहत मंडी के नीलामी हॉल्स और बड़े गोदामों में भीषण गर्मी और दम घोंटू उमस से राहत दिलाने के लिए आधुनिक ‘टर्बो वेंटिलेटर’ लगाए जाएंगे। वहीं परिसर को सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रोड डिवाइडर, बगीचे और लॉन का बड़े पैमाने पर सौंदर्याकरण किया जाएगा।
इस विकास कार्य से कलमना की बदहाली जल्द दूर होगी। बाजार समिति प्रशासन ने इस काम के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी), कलमना द्वारा मंडी के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और कामगारों, स्थानीय व्यापारियों, किसानों और हमाल मजदूरों के अनुकूल बनाने को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
प्रशासन ने बताया कि पं. जवाहरलाल नेहरू मार्केट यार्ड में स्थित पुरानी मिर्च, संतरा, अनाज और सब्जी मंडी के नीलामी हॉल्स सहित 1,000 मीटर के बड़े गोदाम में आधुनिक टर्बो एयर वेंटिलेटर लगाने का काम काम किया जाएगा। इसके अलावा कलमना की अनाज मंडी का भी कायाकल्प होगा। यहां हरियाली लाने और रखरखाव के काम भी किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मोनोरेल को मिली नई रफ्तार, नए कोच का ट्रायल सफल, जल्द यात्रियों की सेवा में होगा शामिल
नागपुर ड्रेनेज लाइन विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा कदम; मौके के मुआयने के लिए नियुक्त किया कोर्ट कमिश्नर
नवी मुंबई में बड़ा फैसला: घनसोली सिम्प्लेक्स सोसायटियों का क्लस्टर योजना से होगा पुनर्विकास; अधिसूचना जारी
विवादों में नागपुर परिवहन विभाग: फिजूलखर्ची पर नहीं लग रहा लगाम, रिपोर्ट कार्ड ने खोली प्रशासन की पोल
मुख्य प्रशासनिक इमारत भी चमकेगी
कलमना कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की मुख्य प्रशासनिक इमारत के कायाकल्प के लिए नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इमारत में स्थित प्रशासनिक कार्यालयों का आधुनिकीकरण किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से नगरी कार्य, दीवारों की मरम्मत, प्लास्टर, टॉयलेट ब्लॉक्स का जीर्णोद्धार, मरम्मत के काम शामिल है। इसके साथ ही बाहरी हिस्से का भी विशेष सौंदर्याकरण होगा। यहां की व्यवस्था को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए विद्युत अपग्रेडेशन का काम भी किया जाएगा।
बूटीबोरी उपबाजार में होंगे 1.11 करोड़ के कार्य
कृषि उत्पन्न बाजार समिति कलमना ने साथ ही बूटीबोरी उपबाजार में भी मूलभूत सुविधाओं पर जोर देते हुए यहां 1।11 करोड़ रुपए से अधिक का काम करने का खाका तैयार किया है।
यह भी पढ़ें:-विवादों में नागपुर परिवहन विभाग: फिजूलखर्ची पर नहीं लग रहा लगाम, रिपोर्ट कार्ड ने खोली प्रशासन की पोल
इसके तहत बुटीबोरी के मौजा रेगापार में बनने वाले अपने नए मार्केट यार्ड की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, वहीं बुटीबोरी उपबाजार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।
इसके तहत यहां पर स्मार्ट शौचालय बनाए जाएंगे। उपबाजार यार्ड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्य और आआंतरिक सड़कों के किनारे सीमेंट कंक्रीट स्लैब नाली बनाई जाएगी।
