Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप

Gadchiroli Naxal Crackdown: झारखंड के जंगलों में सुरक्षा बलों के अभियान के बीच नक्सली नेटवर्क पर दबाव बढ़ने की खबर है। एक सहयोगी की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण से हलचल तेज हो गई है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 16, 2026 | 09:28 AM

नक्सली सरेंडर,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Naxal Crackdown Security Forces: झारखंड के सारंडा तथा कोल्हान के घने जंगलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के चलते विभिन्न राज्यों में 5 करोड़ रुपये के इनामी और अंतिम सक्रिय कट्टर नक्सली नेता मिसिर बेसरा के घिरने की खबर सामने आई है। लगातार हो रही कार्रवाई के कारण उसके संगठन के 15 प्रमुख कमांडर हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

इसी बीच कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिसिर बेसरा की बेहद करीबी सहयोगी महिला नक्सली श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला को गिरफ्तार किया, वहीं, कट्टर नक्सली माधई पात्रा ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

जाल बिछाकर बेला को पकड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर काशीपुर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर बेला को पकड़ा गया। वह झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में नक्सली गतिविधियों के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभा रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में कांग्रेस का उग्र जलसमाधि आंदोलन, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दे पर वैनगंगा में कांग्रेस का प्रदर्शन

महाराष्ट्र एसटी पर डीजल महंगाई की मार, सालाना 124 करोड़ का बढ़ेगा बोझ; वैट राहत नहीं मिली तो गहराएगा संकट

आजाद हिंद एक्सप्रेस से भाग रहा था आरोपी, नागपुर में ATS ने दबोचा बम कांड का मास्टरमाइंड

युद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ

उसके खिलाफ झारखंड में 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल नक्सली संगठन में गणपति और मिसिर बेसरा ही शीर्ष नेता बचे हैं। गणपति लंबे समय से खराब स्वास्थ्य के कारण भूमिगत बताया जा रहा है, जबकि मिसिर बेसरा झारखंड, बिहार और ओडिशा की सीमाओं में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें:- युद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ

उसकी टीम के करीब 53 सदस्यों में से 15 ने पुलिस से संपर्क साधा है। इनमें 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर अश्विन, चंदन लोहरा, सोहन पुनेई और एरिया कमांडर रजनी मुदगम जैसे नाम शामिल हैं।

Jharkhand naxal crackdown misir besra associate arrest surrender

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 09:28 AM

Topics:  

  • Anti Naxal Operation
  • Gadchiroli News
  • Jharkhand News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.