भंडारा में कांग्रेस का उग्र जलसमाधि आंदोलन, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दे पर वैनगंगा में कांग्रेस का प्रदर्शन
Bhandara Protest News: भंडारा में किसानों, परियोजना प्रभावितों और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने वैनगंगा नदी में जलसमाधि आंदोलन किया। नाना पटोले के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
नाना पटोले,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Protest Jal Samadhi Agitation: भंडारा जिले के किसानों परियोजना प्रभावितों और शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने कारधा स्थित वैनगंगा नदी के पात्र में उग्र जलसमाधि आंदोलन किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले और सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नदी के गहरे पानी में उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन के कारण करीब पांच घंटे तक प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूले रहे और पूरे जिले में राजनीतिक गरमाहट बनी रही।
हर दिन 10 किसान कर रहे आत्महत्या पटोले
नदी के भीतर से ही पत्रकारों को संबोधित करते हुए नाना पटोले ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने
कहा कि महाराष्ट्र में सरकार की गलत कृषि नीतियों के कारण हर दिन औसतन 10 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। धान खरीदी में आ रही तकनीकी अड़चने और मक्का खरीदी की सीमित मर्यादा ने किसानों को बिचौलियों के भरोसे छोड़ दिया है।
गोसीखुर्द प्रकल्प पीड़ितों को न्याय की प्रतीक्षा
इसके अलावा गोसीखुर्द परियोजना प्रभावितों के पुनर्वास का मुद्दा दशकों से लंबित है, जिससे हजारों परिवार आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पटोले ने नीट परीक्षा में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र एसटी पर डीजल महंगाई की मार, सालाना 124 करोड़ का बढ़ेगा बोझ; वैट राहत नहीं मिली तो गहराएगा संकट
आजाद हिंद एक्सप्रेस से भाग रहा था आरोपी, नागपुर में ATS ने दबोचा बम कांड का मास्टरमाइंड
युद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ
धुले में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी के सामने किए अपमान से बौखलाया बेटा; माता-पिता को मूसल से मारा, मौत
यह भी पढ़ें:-आजाद हिंद एक्सप्रेस से भाग रहा था आरोपी, नागपुर में ATS ने दबोचा बम कांड का मास्टरमाइंड
कांग्रेस ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
शाम को प्रशासन की ओर से मांगों का ज्ञापन स्वीकार किए जाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में जिले भर में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
