आजाद हिंद एक्सप्रेस से भाग रहा था आरोपी, नागपुर में ATS ने दबोचा बम कांड का मास्टरमाइंड
Pune Hospital Case: पुणे के हडपसर अस्पताल में संदिग्ध विस्फोटक उपकरण मिलने के मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
पुणे अस्पताल मामला, आरोपी गिरफ्तार,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Hospital Case Criminal Investigation: पुणे के हडपसर इलाके में एक अस्पताल के भीतर जिंदा बम (आईईडी जैसा संदिग्ध उपकरण) रखने की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्ध आरोपी को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवाजी राठौड़ के रूप में हुई है।
बताया गया कि वह आजाद हिंद एक्सप्रेस से बात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची और वह उतरने लगा, पहले से तैनात एटीएस टीम ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस आयुक्त का बड़ा खुलासा
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी अकेला ही इस घटना में शामिल था और फिलहाल किसी आतंकवादी एंगल के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक किया गया और वह ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था। पहले अकोला और मूर्तिजापुर में भी उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बच निकला।
सम्बंधित ख़बरें
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
अकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
महाराष्ट्र बनेगा बायोप्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग हब! महायुति सरकार का 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य
अकोला में पॉश एक्ट कार्यशाला, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिले में किया दौरा
यूट्यूब देखकर बनाया बम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंटरनेट और यूट्यूब वीडियो देखकर आईईडी जैसा उपकरण तैयार किया था। जांच में सामने आया है कि उसने लगभग 400 रुपये में डिजिटल घड़ी, पाइप, वायर और टेप जैसी सामान्य चीजों का इस्तेमाल कर संदिग्ध बम जैसी वस्तु बनाई, हालांकि फॉरेंसिक जांच के अनुसार उसमें कोई वास्तविक विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया है।
यह भी पढ़ें:-युद्ध का असर जेब पर, नागपुर में महंगाई का नया झटका, ईंधन और जरूरी सामान के बढ़े दाम; आम आदमी पर बढ़ा बोझ
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी 10 तारीख को इलाज के लिए अस्पताल गया था, लेकिन पैसे की कमी के कारण उसने कथित तौर पर अस्पताल से पैसे वसूलने या लूट धमकी देने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, वह अस्पताल को धमकाकर पैसे हासिल करने की तैयारी में थ हालांकि उसने सीधे कोई धमकी नहीं दी थी।
