मुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
IIIT Nagpur Student Suicide: नागपुर IIIT के छात्र श्रेयस माने ने परीक्षा के तनाव में नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। प्रशासन के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन। परीक्षा तनाव को लेकर शुरू हुई बहस।
- Written By: अनिल सिंह
Shreyas Mane IIIT Nagpur Suicide: नागपुर के बुटीबोरी स्थित IIIT संस्थान में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कंप्यूटर विज्ञान के द्वितीय वर्ष के छात्र श्रेयस माने का शव छात्रावास की इमारत के नीचे मिला। श्रेयस मूल रूप से कोल्हापुर का रहने वाला था और उसके चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से ही शुरू होने वाली थीं। परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।
श्रेयस ने यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए जो तरीका अपनाया, उसने जांच अधिकारियों को भी स्तब्ध कर दिया है। पुलिस के अनुसार, श्रेयस ने यह सुनिश्चित किया कि कूदते समय उसके मुंह से चीख न निकले, इसलिए उसने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे टेप से सील कर दिया था।
अत्यधिक मानसिक पीड़ा और जानलेवा कदम
जांच में यह भी सामने आया कि श्रेयस ने अपनी नाक में च्युइंग गम ठूंस लिया था और इमारत से कूदने से पहले अपने दोनों हाथों की नसें भी काट ली थीं। वह छात्रावास की चौथी मंजिल पर रहता था, लेकिन आत्महत्या के लिए वह विशेष रूप से नौवीं मंजिल पर गया। इस बेहद दर्दनाक और योजनाबद्ध तरीके से उठाए गए कदम से यह स्पष्ट होता है कि वह किस कदर मानसिक तनाव और पीड़ा से गुजर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Water Crisis: 45°C गर्मी में जल संकट गहराया, कई इलाकों में दूषित जल सप्लाई से नागरिक परेशान
मुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Nagpur Property Projects: रियल एस्टेट सेक्टर में सख्ती, विदर्भ के 483 हाउसिंग प्रोजेक्टस को ‘कारण बताओ’ नोटिस
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
ये भी पढ़ें- मुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
शैक्षणिक दबाव और बैक का डर
श्रेयस के सहपाठियों के अनुसार, वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहता था। उसके प्रथम वर्ष के कुछ विषयों के पेपर क्लियर नहीं हुए थे और उसने द्वितीय वर्ष में भी अब तक कोई परीक्षा नहीं दी थी। सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं के दबाव ने उसकी मानसिक स्थिति को और खराब कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उसने यह रास्ता चुन लिया।
प्रशासन के खिलाफ छात्रों का रातभर प्रदर्शन
श्रेयस की मौत की खबर फैलते ही IIIT नागपुर परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने संस्थान के प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरी रात विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि संस्थान की कड़ी शैक्षणिक नीतियां और छात्रों पर डाला जाने वाला मनोवैज्ञानिक दबाव इस आत्महत्या के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार है। हालांकि, IIIT प्रशासन ने इस संवेदनशील मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है, जबकि बुटीबोरी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
