Nagpur Water Crisis: 45°C गर्मी में जल संकट गहराया, कई इलाकों में दूषित जल सप्लाई से नागरिक परेशान
Nagpur Water Crisis: नागपुर में 45 डिग्री गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। कई इलाकों में कम दबाव और गंदे पानी की सप्लाई से नागरिक परेशान हैं, प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर जल संकट, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Water Crisis Sanitation Issue: नागपुर में 45 डिग्री सेल्सियस के भीषण तापमान में झुलस रहे शहर में अब धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे जल संकट ने नागरिकों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर के उत्तर, पश्चिम और मध्य नागपुर की कई बस्तियों में कम दबाव और दूषित जलापूर्ति की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।
विपक्ष के नेता संजय महाकालकर द्वारा बुलाई गई बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने मनपा के जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों को इस अव्यवस्था के लिए जमकर फटकार लगाई, प्रभाग क्रमांक 2 के पार्षद दिनेश यादव ने अपने क्षेत्रों की समस्या रखते हुए बताया कि संन्यालनगर, सहयोगनगर और भदंत आनंद कौशल्यायननगर में नलों से गंदा पानी आ रहा है। इसके अलावा म्हाडा कॉलोनी, काशीनगर और केजीएम सोसाइटी में जलापूर्ति का दबाव बहुत कम है।
बंद हो पुरानी जलवाहिनी का कनेक्शन
पार्षद भावना लोणारे ने जानकारी दी कि रिपब्लिकननगर, ठवरेनगर और मिसाल ले-आउट में नलों से बदबूदार पानी आ रहा है।
उन्होंने मांग की है कि पुरानी जलवाहिनी का कनेक्शन बंद करके लोगों को नई जलवाहिनी से जोड़ा जाए, वहीं प्रभाग 10 की पार्षद सरस्वती सलामे ने बोरगांव, दशरथनगर और आर्यनगर में कम दबाव की शिकायत की, जबकि प्रभाग 17 के रामनगर में पानी की कमी का मुद्दा पार्षद सुहास ननवटकर ने उठाया। पार्षद शैलेश पांडे ने भी अधिकारियों को असड़े हाथों लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Property Projects: रियल एस्टेट सेक्टर में सख्ती, विदर्भ के 483 हाउसिंग प्रोजेक्टस को ‘कारण बताओ’ नोटिस
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
Nagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
Nagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
शौचालय के लिए भी नहीं है पानी
शहर के कुछ हिस्सों में स्थिति काफी खराब है। मोमिनपुरा क्षेत्र और प्रभाग 8 में बीते कुछ दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया है जिस कारण लोगों के पास शौचालय जाने तक के लिए पानी नहीं है और उन्हें मजबूरन पड़ोसियों के घर जाना पड़ रहा है। पार्षद वसीम ने 40-50 परिवारों की यह व्यथा व्यक्त करते हुए तीखा सवाल किया कि टॉयलेट के लिए पानी नहीं होगा तो हम जिएंगे कैसे? उत्तर नागपुर के इंदौरा, नारी, जरीपटका और बेझनबाग जैसे कई इलाकों में पीला और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है।
यह भी पढ़ें:-5 मई का इतिहास : कार्ल मार्क्स का जन्म, संगीत के जादूगर नौशाद ने दुनिया को कहा अलविदा
इस गंदी जलापूर्ति के कारण छोटे बच्चों में उल्टी और दस्त का प्रकोप काफी बढ़ गया है। नागपुर मनपा प्रशासन लोगों को ‘पानी उबालकर पीने’ को सलाह दे रहा है लेकिन इस पर नागरिकों ने अपना भारी आक्रोश जताते हुए पूछा है कि जब नलों में पानी ही नहीं आ रहा है तो उसे उचालेंगे कैसे?
