-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hindu New Year Will Start With Shakti Puja Preparations For Shobha Yatra In Nagpur Final Stage
Nagpur News: शक्ति पूजन से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, अंतिम चरण में शोभायात्रा की तैयारियां
- Written By: आंचल लोखंडे
इस महीने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 8 बड़े त्योहारों की धूम रहेगी। 30 मार्च को हिंदू नववर्ष यानी गुढ़ीपाड़वा का प्रारंभ शक्ति पूजन से होगा। पंडितों के अनुसार नववर्ष पर शक्ति आगमन (चैत्र नवरात्र) होना अत्यंत शुभ रहता है।

शक्ति पूजन से शुरू होगा हिंदू नववर्ष। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: इस महीने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 8 बड़े त्योहारों की धूम रहेगी। 30 मार्च को हिंदू नववर्ष यानी गुढ़ीपाड़वा का प्रारंभ शक्ति पूजन से होगा। पंडितों के अनुसार नववर्ष पर शक्ति आगमन (चैत्र नवरात्र) होना अत्यंत शुभ रहता है। यह संयोग कई तरह की आपदाओं और विपदाओं का नाश करने वाला होता है। शक्ति की पूजा जहां व्यक्ति को मुसीबतों से लड़ने की क्षमता प्रदान करेगी, वहीं नववर्ष लोगों को पूरे साल संयमित रहकर नियमित तरीके से अनुशासन में रहकर काम करना सिखाएगा।

श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर द्वारा आयोजित 59वीं श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में इस बार 14 नई झांकियां देखने को मिलेंगी। इनमें भगवान श्रीविष्णु के नृसिंह अवतार के साथ मीरा की कृष्ण भक्ति, खाटू श्याम, महाकालेश्वर की झांकियां प्रमुख हैं। इसके अलावा भगवान के रथ के आगे तक़रीबन 15 लोक लुभावन लोकनृत्य रहेंगे। 108 कन्या कलश लेकर आगे चलेगी। इस वर्ष भी शोभायात्रा अपने से ही पायकारक सारा समाज के प्रतिनिधि शोभायात्रा के स्वागत हेतु तत्पर रहेंगे। अंतिम चरण की व्यवस्था सभा श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में 28 मार्च 2025 को मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
14 नई झांकियां के साथ निकलेंगी श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर की शोभायात्रा
शोभायात्रा में भाग लेने वाली सारी संस्थाओं से अपना झांकी नंबर और अन्य साहित्य लेने का अनुरोध मंदिर प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। हिन्दू नववर्ष 30 मार्च से प्रारंभ होगा, उसी दिन से मंदिर प्रांगण में सायं 6.30 से 9.30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन ख्यातिप्राप्त तीन कलाकार मंदिर में अपनी सेवाएं देंगे। इस वर्ष नवरात्र आठ दिवसीय हैं, इसमें भजन संध्या का कार्यक्रम सात दिवस का रहेगा। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और बच्चों के लिए करीब 100 कक्ष तैयार किए जाएंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे, इसके लिए हजारों कार्यकर्ताओं का समूह मौके पर मौजूद रहेगा।

2500 संस्थाओं के 22000 सेवक देखेंगे मार्ग व्यवस्था
किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि शोभायात्रा के दौरान कोई अराजकता विघ्न पैदा न कर सके। जो बुजुर्ग शोभायात्रा के दौरान श्रीरामलाल के दर्शन और आरती करना चाहेंगे, उन्हें भी कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षित तरीके से दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार महल के साथ ही मोमीनपुरा चौराहे पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मुस्लिम समाज बंधु श्रीराम की शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान कबूतर उड़ाने के साथ ही एक-दूसरे को गुलाब देने की परंपरा भी निभाई जाएगी। साथ ही इस दौरान यात्रा के माध्यम से सद् भाव का संदेश भी दिया जाएगा। शहर में बीते दिनों जो घटना हुई, उसे भूलकर सभी समाज के लोग शहर के अमन और शांति के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प भी लेंगे। यही भगवान श्रीराम का संदेश है, जिसे सभी को परिचित करना जरूरी है। श्रीराम मंदिर प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी ली है।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
महाल में कीर्तन महोत्सव रविवार से
श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर तिलक पुतला मार्ग, महाल स्थित श्री राम मंदिर में कीर्तन महोत्सव का आयोजन 30 मार्च से किया गया है। महोत्सव 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर संचालक अरुण जोशी ने बताया कि मंदिर में चैत्र प्रतिपदा से राम नवमीं तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से कीर्तन होगा, जिसमें हभप रामनाथ रामचंद्र अय्यरबुआ पुणे द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर में 30 मार्च को सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे रामायण होगी। इसके बाद शाम 6 बजे सामूहिक राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। शाम 6.30 बजे उपासना के पश्चात भगवान की आरती की जाएगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने की अपील की है।
सुशीलानगर में झूलेलाल जन्मोत्सव
सुशीलानगर सिंधी पंचायत द्वारा सुशीलानगर में सिंधी समाज के वरुण अवतार साई श्री झूलेलाल का जन्म उत्सव चेट्रीचंड पर्व रविवार 30 मार्च को धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। आयोजित सभा में सुशीला नगर सिंधी पंचायत के सचिव राजेश बुधवानी ने कहा कि झूलेलाल सिंधी समाज के आराध्य देव हैं, जिन्हें इष्ट देव कहा जाता है, उनके उपासक उन्हें वरुण (जल देवता) का अवतार मानते हैं। वरुणदेव को सागर के देवता, सत्य के रक्षक और दिव्यदृष्टि वाले देवता के रूप में सिंधी समाज पूजता है। उनका विश्वास है कि जल से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। पूज्य साई झूलेलाल मंदिर में हासानी परिवार व दादा शंकरलाल ठाकुर के सहयोग से शाम 6 बजे मूर्ति अभिषेक, पूजा अर्चना व सत्संग किया जाएगा। उपरांत बहिराणा साहेब की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत
हीरा नगर, मातोश्री भवन रोड, सुशीला नगर व आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण करेगी। शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया जाएगा। अंत में गुरु दरबार में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सुशीला नगर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हितेश चंदवानी, सचिव राजेश बुधवानी, मनोज अंगनानी, प्रकाश खियानी, महेश बैठेजा, राजेश धनवानी, भीष्मदास भाटिया, मनोहर केवलरामानी, गुड्डू केवलरामानी, गुरु दरबार के दादा जगयासी, दीपक होटलानी, पैसूमल आसुदानी, सनी पंजवानी, महेश मेघानी, जय कुकरेजा, सोनू अंगनानी, राहुल नेनानी, ओम प्रकाश खत्री, विकी आहूजा, हरीश चंदवानी, राजा केवलरामानी, कन्हैया नैनवानी, मनोज जोशी, हरीश अंगनानी, दीपक मिरानी, नीरज गंगवानी, महेश उतमानी, सुनील मोटवानी, दिनेश खियानी, नरेश मिरानी, अशोक मिरानी, राजा बदलानी व अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।
Hindu new year will start with shakti puja preparations for shobha yatra in nagpur final stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
















