-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Highest Foreign Investment Brought In In 3 Months Uday Samant
Nagpur News: 3 माह में लाए सर्वाधिक विदेशी निवेश, विधान परिषद में उद्योग मंत्री सामंत ने दी जानकारी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. एक बार फिर महाराष्ट्र विदेशी निवेश लाने में अव्वल रहा है. केन्द्र सरकार की गुरुवार को जारी एफीडआई की सूची में राज्य पहले क्रमांक पर है. राज्य ने 3 महीने में 28,868 करोड़ का विदेशी निवेश लाया. यह जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में दी. अल्पकालीन चर्चा के दौरान शेकाप के विप सदस्य जयंत पाटिल, अभिजीत वंजारी, शशिकांत शिंदे, अंबादास दानवे, भाई जगताप प्रवीण दरेकर आदि ने खासकर रायगड जिले में उद्योगों के लिए कौड़ी के भाव में हजारों एकड़ जमीन किसानों से लेने के बाद भी 20-20 वर्ष तक उद्योग नहीं लगाने का मुद्दा उठाया.
मांग की गई कि जिन उद्योगों ने अपना काम अब तक शुरू नहीं किया वह जमीन किसानों को वापस की जाए. इस पर सामंत ने कहा कि 75 फीसदी जमीन उद्योगों ने निजी तौर पर खरीदी है और शेष जमीन जिलाधिकारी के माध्यम से अधिग्रहीत हुई है. प्राइवेट जमीनों के संदर्भ में सीएम व डीसीएम के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा और जिलाधिकारी से संबंधित जमीन को तत्काल किसानों को लौटाने के आदेश दिए जाएंगे.
प्रकल्पग्रस्तों के साथ खड़ी है सरकार
सामंत ने आश्वस्त किया कि सरकार प्रकल्पग्रस्तों के साथ खड़ी है. उनकी हर समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक लेंगे. स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए सभी को उद्योगों के प्रति अपना नजरिया बदलने की भी जरूरत है. सभी प्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे तो वातावरण भी अनुकूल बनेगा. उन्होंने बताया कि नागपुर, अमरावती, संभाजीनगर एमआईडीसी में ट्रेनिंग सेंटर निर्माण करने का निर्णय लिया गया है जहां स्किल डेवलपमेंट कर आवश्यकता के अनुसार मैनपावर तैयार किया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
15 जिलों में उद्योग भवन निर्माण के लिए 150 करोड़ खर्च किये जाएंगे. सभी जिलों में स्किल सेंटर शुरू किये जाएंगे. रोजगार निर्माण के लिए उद्योजक तैयार करने की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री कौशल्य विकास योजना के तहत 5016 युवाओं को रोजगार मिला था. अब 15 महीने में यह संख्या 13,500 हो गई है. विश्वकर्मा योजना को एक आंदोलन की तरह घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.
Highest foreign investment brought in in 3 months uday samant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














