हाई कोर्ट की फटकार के बाद सक्रिय हुई मनपा, आवारा कुत्तों से निपटने का ढूंढा जा रहा ऑप्शन
High Court Order: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हाई कोर्ट ने भी सख्त रूख अपनाया है। महानगरपालिका ने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए कुछ उपाय करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
- Written By: प्रिया जैस
आवारा कुत्तों का झुंड (फाइल फोटो)
High Court reprimanded Municipal Corporation: नागपुर में आवारा कुत्तों को लेकर जहां सुप्रीम कोर्ट ने कड़े निर्देश जारी किए जा रहे हैं वहीं हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार मनपा ने 23 जिम्मेदार अधिकारियों के नामों का खुलासा किया। हालांकि फिलहाल इस संदर्भ में दिशानिर्देश तो जारी नहीं हुए है किंतु अगली सुनवाई के दौरान उचित दिशानिर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
इसी बीच अब हाई कोर्ट के रुख को देखते हुए महानगरपालिका ने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए कुछ उपाय करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण पर समीक्षा बैठक ली गई जिसमें कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
एबीसी कैंप क्षमता में वृद्धि
शहर में आवारा जानवरों को संभालने और नियंत्रित करने के लिए ‘एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) कैंप’ की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। वर्तमान में नागपुर में भांडेवाड़ी, गोरेवाड़ा और महाराजबाग में एबीसी कैंप कार्यरत हैं। पशुओं की नसबंदी प्रक्रिया को गति देने के लिए अधिक बुनियादी ढांचा बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
समीक्षा बैठक में अति. आयुक्त पंत, उपायुक्त राजेश भगत, दीपक सेलोकर, मुख्य स्वच्छता अधिकारी तथा पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, नितिन फुके, डॉ. सनी मगर, राहुल बाम्बोटकर, तस्सवू शेख, इफ्फात साबरी, गिलानी और अंजली वैद्य सहित कई अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे। एबीसी और रेबीज विरोधी कार्यक्रमों में सुधार के लिए सहयोग और समर्थन प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त आयुक्त द्वारा नागपुर पशु वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता से बैठक लेने का निर्णय भी लिया गया।
एबीसी कैंप का रखा जाएगा मासिक रिकॉर्ड
बैठक के दौरान स्थानीय समुदायों को रेबीज की रोकथाम और टीकाकरण के बारे में शिक्षित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर में कार्यरत तीनों एबीसी कैंप की प्रगति और प्रदर्शन की निगरानी के लिए एमएसयू के पशु वैद्यकीय अधिकारी को एबीसी कैंप का मासिक रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह भी पढ़ें – …तो कब होंगे चुनाव? मनपा चुनाव का बिगड़ा टाइम टेबल, फिर टली प्रारूप प्रभाग रचना की घोषणा
अतिरिक्त आयुक्त पंत ने शहर में पालतू कुत्तों के पंजीकरण को बढ़ाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए; साथ ही जिन व्यक्तियों को कुत्ते ने काटा है उन तक चिकित्सा सहायता और रेबीज टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को सर्वेक्षण की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।
