परिसीमन विवाद पर 5 को सुनवाई, 18 को फैसला, टेकाड़ी-गोंडेगांव सर्कल पर उठे सवाल

Parshivni News: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील की जिला परिषद और पंचायत समिति के बीच परिसीमन विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
Parshivni News: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील की जिला परिषद और पंचायत समिति के बीच परिसीमन विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
पारशिवनी तहसील कार्यालय (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Parshivni News: 2025-26 जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से पूर्व पारशिवनी तहसील के अंतर्गत आने वाले 4 जिला परिषद (ZP) और 8 पंचायत समिति सर्कलों के परिसीमन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिलाधिकारी इटनकर के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के खिलाफ कुल पांच आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन पर सुनवाई 5 अगस्त को विभागीय आयुक्त करेंगे।

अंतिम परिसीमन रिपोर्ट 18 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। टेकाड़ी जिला परिषद सर्कल में टेकाड़ी कोयला खदान, बोरडा गणेशी, निमखेड़ा, तेलंगखेड़ी, पांजरा रिठी, खेड़ी, बोरी रानी, खंडाला घटाटे, हिवरा गह, निलज, बोरी सिंगोरी, सिंगारदीप को मिलाकर कुल 12 गांवों का समावेश किया गया हैं। गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल में कुल 20 गांवों का समावेश हैं।

सर्कल इन क्रमांक 9 में 55 गांव का समावेश

जिला परिषद सर्कल क्रमांक 9 करंभाड़ में निंबा, कुसुमधरा, सकरला, सावडी, मोगर, महादुला, चिंचोली, दहेंगांव जोशी, करंभाड, खंडाला मरिअंबी, पारडी, इटगांव, दिगलवाड़ी, गुंढरी वाढ़े, सोनेगांव, तामसवाड़ी, पालोरा, पिपला, परसोडी, गवना, गरंडा, हिंगना बाराबाई, सिंगोरी, वाघोडा, डोरली, साहोली सहित कुल 26 गांवों का समावेश किया गया हैं। जबकि माहुली जिला परिषद सर्कल अंर्तगत सबसे ज्यादा 55 गांवों का समावेश किया गया हैं। जिसमें कोलितमारा, किरंगी सरां, सुरेरा, घाटपेंढरी, कुकडा रिठी, महकेपार, ढवलापुर, घाटकुकड़ा, नरहर, बनेरा, सावंगी, सुवरधरा, मकरधोकड़ा, शीलादेवी, अंबाझरी, गारगोटी रिठी, पारडी रिठी, सालेघाट, पठार रिठी, चारगांव, आवडेघाट, बच्छेरा, भिवगड़ रिठी, टेकाडी वन, कान्हादेवी, सालाई मोकासा, पालासावली, कालभैरव, परेसोडी पेठ, कोंडासावली, रंगारी रिठी, नवेंगांव, घाटखैरी, कामठी रिठी, नेऊरवाड़ा, बोरबन रिठी, देवडी रिठी, बजरकुंड रिठी, गोरखपुर रिठी, बिटोली, भुलेवाड़ी, सालाई माहुली, आमगांव, बाबुरवाड़ा, सुगनाबोड़ी रिठी, डुंडाखेरी रिठी, भागीमहारी, पेंढरी, उमरी, लोहारा रिठी, घुकशी, पाली, माहुली, कालापाठा, गुढ़री पांडे का समावेश हैं।

आपत्तियों की प्रमुख वजहें, विभागीय स्तर पर होगी सुनवाई

टेकाड़ी जिला परिषद सर्कल को लेकर सबसे ज्यादा 3 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। जूनी कामठी ग्राम पंचायत को सर्कल में बनाए रखने और वराडा ग्राम पंचायत को टेकाड़ी सर्कल में शामिल करने की मांग की गई है। ये आपत्तियां जूनी कामठी की सरपंच सविता इरपाते, भाजपा लोकसभा विस्तारक जीवन मुंगले और वराडा सरपंच सुनील जामदार ने दर्ज की हैं। वहीं, गोंडेगांव सर्कल को लेकर पुरनदास लटारू (तेलंगखेड़ी) और नरेश नारायण हिंगे ने आपत्तियां जताई हैं।

सभी पक्षों की सुनवाई 5 अगस्त को होगी। इसके बाद अंतिम परिसीमन सूची 18 अगस्त को सार्वजनिक की जाएगी, जो चुनाव आयोग द्वारा जारी की जाएगी। जिला परिषद-पंचायत समिति परिसीमन को लेकर हो रहे विरोध से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में समीकरण बदल सकते हैं। अब सबकी नजरें 5 और 18 अगस्त पर टिकी हैं, जब इस विवाद का समाधान और अंतिम घोषणा की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com