- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Governments Emphasis On Increasing Coal Production Union Minister G Kishan Reddys Statement On Rapidly Increasing Energy Demand
Nagpur News: सरकार का कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेजी से बढ़ती ऊर्जा मांग पर जी. किशन रेड्डी का बयान
कोयला एवं खान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि चूंकि भारत की ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए सरकार ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए कोयला उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

सरकार का कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: कोयला एवं खान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि चूंकि भारत की ऊर्जा मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए सरकार ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए कोयला उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रही है। सरकार ने इस वर्ष 1 अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को विशेषकर गर्मियों के मौसम में बिजली की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लिथियम और तांबे जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की भारी मांग है, ऐसे में भारत अर्जेंटीना में महत्वपूर्ण खनिज ‘ब्लॉक’ का अधिग्रहण कर रहा है।
रेड्डी ने भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में कोयला उद्योग के श्रमिकों को संबोधित किया। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. के. बी. हेडगेवार के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत में ऊर्जा की मांग तेजी से बढ़ रही है और कोयला हमारी ऊर्जा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। सरकार इस वित्त वर्ष के लिए एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले 50 वर्षों के लिए कोयला उत्पादन बहुत महत्वपूर्ण है।’
एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड की सभी सहायक कंपनियां ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर कोयले की आपूर्ति के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि भारत, चीन के बाद कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है तथा पड़ोसी देश के बाद सबसे बड़ा कोयला उत्पादक भी है।
सम्बंधित ख़बरें
रामटेक-मौदा रोड की ऊंचाई बनी मुसीबत! चाचेर के ग्रामीणों ने मंत्री आशीष जायसवाल से की बात, जलजमाव पर दी चेतावनी
Nagpur Metro: झुलसाती गर्मी में राहत की पहल, हीट एक्शन प्लान के तहत नागपुर मेट्रो अलर्ट मोड पर
Nagpur Teachers News: परीक्षा लें या चुनाव ड्यूटी निभाएं? नागपुर में शिक्षकों पर दोहरी मार
Ambedkar Jayanti Special: नागपुर के इसी होटल में ठहरे थे बाबासाहेब, 77 करोड़ से संवरेगा ‘श्याम होटल’ का भाग्य
उन्होंने कहा, ‘देश में 74 प्रतिशत से अधिक बिजली उत्पादन कोयला आधारित है। सरकार बिजली की कमी न हो, इसके लिए काम कर रही है और उसने इस साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। पिछले साल से हमारे कोयला उत्पादन में वृद्धि हुई है और सरकार हर साल कोयला उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रही है।’
अर्जेंटीना में खनिज ब्लॉक का अधिग्रहण
मंत्री ने कहा कि सरकार कोयला आयात घटाने के लिए भी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘देश अर्जेंटीना में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक का अधिग्रहण कर रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि लिथियम और तांबे जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की भारी मांग है। रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए उन्हें उचित कोयला भंडारण के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है तथा किसानों का कल्याण, कोयला उत्पादन के लिए भूमि और कोयला खनन श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
खड़गे और राहुल गांधी कुछ भी बरगलाते हैं
केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खड़गे और राहुल गांधी हार गए हैं, इसलिए वे कुछ भी बोलते रहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ये दोनों नेता कुछ भी बोलते रहते हैं। इन लोगों की बातों पर न ही ध्यान दिया जाए, तो बेहतर रहेगा।
कांग्रेस की साख पूरी तरह से समाप्त
वहीं, पत्रकारों ने जब उनसे राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि आप लोग तो महाराष्ट्र के पत्रकार हैं, तो क्यों नहीं जाकर राहुल गांधी को समझाते हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक ढांचे पर आरोप लगा रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता जिस तरह से बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं, उसके बाद से इस पार्टी का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। इस पार्टी की साख अब पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है, ऐसी बात उन्होंने कही।
हारने पर कांग्रेस उठाती सवाल: कैलाश विजयवर्गीय
नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है। जब आप जीत जाते हैं, तो खुश होते हैं, लेकिन जब हार जाते हैं, तो आरोप लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको अपनी हार को भी स्वीकार करना चाहिए।
विजयवर्गीय ने कटाक्ष किया कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा छोड़। जब आप चुनाव हार जाते हैं, तो चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करना शुरू कर देते हैं। यह उचित नहीं है। अगर आप एक राजनेता हैं, तो आपको एक लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत अपनी हार और जीत दोनों ही स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
Governments emphasis on increasing coal production union minister g kishan reddys statement on rapidly increasing energy demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














