Nagpur News: 2073.88 के बजट को मंजूरी, NMRDA के कामों की CM देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा
राज्य में सरकार स्थापना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार नागपुर शहर और जिले में कार्यरत विकास एजेंसियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के कामों को लेकर बैठक की।
- Written By: आंचल लोखंडे
2073.88 के बजट को मंजूरी।
नागपुर: राज्य में सरकार स्थापना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार नागपुर शहर और जिले में कार्यरत विकास एजेंसियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ने नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण यानी एनएमआरडीए के कामों को लेकर बैठक की।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के अधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास के कामों में तेजी लाने सहित तमाम तरह की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया।
2073.88 करोड़ के बजट को मंजूरी
इसी के साथ 2073.88 करोड़ के बजट को भी मंजूरी दी। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस अपने गृह जिले नागपुर और उसके विकास पर खास ध्यान दे रहे हैं। वह लगातार शहर और जिले के विकास में लगी संस्थाओं के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण के संबंध में बैठक की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2.51 करोड़ की धोखाधड़ी; SC के आदेश के बाद पिता-पुत्र पर FIR दर्ज
नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
नागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
विकास प्रकल्प को किया जाएगा पूरा
बैठक में मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के 2073.88 करोड़ के बजट को अपनी मंजूरी दी। बजट का इस्तेमाल एनएमआरडीए के अधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास, प्रकल्प को पूरा करने में किया जाएगा।
बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश
साथ ही मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के अधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास के कामों में तेजी लाने सहित तमाम तरह की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनएमआरडीए के चेयरमैन संजय मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
