Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद

Nagpur Airport News: नागपुर एयरपोर्ट पर उपलब्ध रेलवे टिकट बुकिंग सुविधा यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रही है। इस वर्ष साढ़े पांच महीने में करीब 6,979 टिकटें बुक की गई हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 21, 2026 | 02:58 PM

नागपुर, एयरपोर्ट, रेलवे टिकट, (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Airport Railway Ticket Booking: हवाई यात्रा और रेल यात्रा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से डॉ। बाबासाहब अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट पर शुरू की गई रेलवे टिकट बुकिंग सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। वर्ष 2018-19 में शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य विमान से आने-जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही ट्रेन टिकट उपलब्ध कराकर उनका समय बचाना था।

आज यह सुविधा न केवल यात्रियों, बल्कि एयरपोर्ट स्टाफ, विमानन कंपनियों के कर्मचारियों, मिहान कर्मियों और एयरपोर्ट पर दिन-रात तैनात रहने वाले सीआईएसएफ के जवानों के लिए भी बड़ी सहूलियत बन गई है। आंकड़े एयरपोर्ट पर दी जा रही इस सेवा की बढ़ती लोकप्रियता की कहानी बयां कर रहे हैं।

पिछले महज साढ़े पांच महीने में नागपुर एयरपोर्ट से ट्रेन की 6,979 टिकटें बुक की गई। एयरपोर्ट पर उपलब्ध यह सेवा यात्रियों को अलग से रेलवे स्टेशन या आरक्षण केंद्र जाने की आवश्यकता से मुक्त करती है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ यात्रा की योजना बनाना भी आसान हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज

भंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा

Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद

ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला

एयरपोर्ट पर रेलवे टिकट सुविधा को मिला अच्छा प्रतिसाद

विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक है, जिन्हें विमान से उतरने के बाद आगे की यात्रा रेलमार्ग से करनी होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी से 31 मई 2026 के बीच नागपुर एयरपोर्ट स्थित रेलवे टिकट काउंटर से 6,357 लोगों ने ट्रेन की टिकट बुक कराई। वहीं इस महीने में 17 जून तक 622 टिकटें बुक की जा चुकी हैं।

इस तरह साढ़े पांच महीने की अवधि में कुल 6,979 यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। एयरपोर्ट एवं पर लगातार बढ़ती टिकट बुकिंग यह संकेत देती है कि यात्रियों ने इस सुविधा को को अपनाया है और भविष्य में इसका दायरा और प्रभाव बढ़ने की पूरी संभावना है।

नागपुर एयरपोर्ट विस्तार आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए 25 जून को हस्तांतरण कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। उम्मीद की जा रही है नागपुर एयरपोर्ट मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली ऐसी ही सुविधाओं से आगे भी सज्ज होगा।

CISF जवानों ने सबसे अधिक टिकट बनवाए

वर्ष 2018-19 से नागपुर एयरपोर्ट पर एयर टिकट के अलावा ट्रेन की टिकट भी बुक की जाने लगी। इसके लिए एयर टिकट काउंटर के बीच ही एक सेपरेट रेलवे टिकट काउंटर बनाया गया। इसका मकसद विमान से आने वाले यात्रियों को सुविधा देना था, ताकि वे समय की बचत कर एयरपोर्ट पर ही रेलवे की टिकट बुक कर ले।

यह भी पढ़ें:-Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद

हालांकि आज एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधीन जारी इस सुविधा का लाभ न सिर्फ यात्रिओं बल्कि एयरपोर्ट के स्टाफ, संबंधित विमानन कंपनियो के कर्मचारियों को भी मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो इससे सबसे ज्यादा सीआईएसएफ के जवानों को सुविधा हो रही है। उनका प्रतिसाद भी सबसे अधिक है।

-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से रियाज अहमद की रिपोर्ट

Airport nagpur railway ticket booking service gains popularity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Airport
  • Nagpur News
  • Railway Ticket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.